आखिरी गोल्डन लंगूर ने तोड़ दिया दम, मिस्टर इंडिया के डायरेक्टर बोले- बहुत दुखद

भारत की विलुप्त हो रही प्रजातियों में से एक लंगूर की प्रजाति गोल्डन लंगूर बहुत तेजी से विलुप्त होती जा रही है. हाल ही फेमस बॉलीवुड डायरेक्टर और एक्टर शेखर कपूर ने इस पर एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

Update: 2020-02-28 14:40 GMT

नई दिल्ली: भारत की विलुप्त हो रही प्रजातियों में से एक लंगूर की प्रजाति गोल्डन लंगूर बहुत तेजी से विलुप्त होती जा रही है. हाल ही फेमस बॉलीवुड डायरेक्टर और एक्टर शेखर कपूर ने इस पर एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

'मिस्टर इंडिया' फेम शेखर कपूर ने आईएफएस परवीन कासवान के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'बहुत ही दुख भरा दिन है। आप अपने काम में जिस तरह का जुनून दिखा रहे हैं परवीन, उसके लिए धन्यवाद. आप लगातार बहुत ही शानदार वीडियो हमें दिखाते हैं। हमें सारे शोरगुल के बीच जानकारी देते रहते हैं, हम जल्दी ही मिलेंगे।'

आईएफएस परवीन कासवान ने अपने ट्वीट में गोल्डन लंगूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'असम के उमानंदा द्वीप के आखिरी गोल्डन लंगूर का भी निधन हो गया है। गोल्डन लंगूर विलुप्त होती प्रजाति है जो भूटान और पश्चिमी असम के कुछ हिस्सों में पाई जाती है। यह भारत की विलुप्त होती प्रजातियों में से है।'

यहां एयरपोर्ट पर भालू है तैनात, जो लंगूरों से यात्रियों की करता है रक्षा



Tags:    

Similar News