भारत की ये 10 हस्तियां: सबसे ज्यादा GOOGLE पर खोजी गईं, जानें इनके बारे में

साल 2020 में देश की जिस शख्सियत के बारे में लोगों ने सबसे ज्यादा ढूंढा, वो रहे हैं फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत। सुशांत सिंह राजपूत एक भारतीय अभिनेता थे।

Update: 2020-11-06 08:05 GMT
भारत की ये 10 हस्तियां: सबसे ज्यादा GOOGLE पर खोजी गईं, जानें इनके बारे में

बिहार: कुछ ही दिनों में साल 2020 खत्म होने वाला है। ये साल कई लोगों के लिए अलग-अलग लिहाज से बेहद खास रहा तो कुछ के लिये निराशा भरा। कई ऐसे नाम हैं जो इस साल मशहूर हुए। तो कुछ अलग-अलग कारणों से सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। दुनियाभर में लोगों ने उनके बारे में जानने की उत्सुकता रही।

गूगल पर सर्च किये गये 10 भरतीयों के बारे में जानें

हम आज आपको वर्ष 2020 में सबसे अधिक गूगल पर सर्च किये गये 10 भरतीयों के बारे में बताने जा रहे हैं। अब दुनिया का सबसे बड़े सर्च ईंजन गूगल (Google) है। भारत की उन 10 हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में 2020 में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा गया। उन टॉप 10 हस्तियों के बारे में आप भी पढ़ें।

(1) सुशांत सिंह राजपूत

साल 2020 में देश की जिस शख्सियत के बारे में लोगों ने सबसे ज्यादा ढूंढा, वो रहे हैं फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत। सुशांत सिंह राजपूत एक भारतीय अभिनेता थे। राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिकों से की थी। उनका पहला शो स्टार प्लस का रोमांटिक ड्रामा "किस देश में है मेरा दिल" (2008) था, उसके बाद ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो पवित्र रिश्ता (2009-11) में उनकी प्रमुख अभिनीत भूमिका थी। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2013 में आई फ़िल्म काय पो छे! से की।

"एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी" में निभाया दमदार किरदार

इसके बाद उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी में काम किया। 2016 की फ़िल्म "एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी" में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की मुख्य भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें सराहा गया। अभिनय के अलावा वे विभिन्न कार्यक्रमों जैसे कि Education में भी सक्रिय रूप से शामिल थे। इसके अलावा वे कुछ प्रौद्योगिकी कंपनियों के भी संस्थापक थे। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शरीर पंखे पर लटका हुआ मिला, जिसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ( CBI)द्वारा की जा रही है । देश विदेश के करोड़ो सुशाँत के चाहने वाले इसे एक साजिश के द्वारा किया गया हत्या मान रहे है।

ये भी देखें: लालू पर बड़ी खबर: HC में हुई सुनवाई, जमानत के लिए अभी लंबा इंतजार

(2) रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। वर्ष 2020 में इन्हें सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया गया। इसका प्रमुख कारण रहा सुशाँत केस में परिवार के द्वारा इन्हें मुख्य आरोपी बनाया जाना । रिया को ड्रग्स केस के मामले में जेल भी जाना पड़ा था।

(3) अर्णव गोस्वामी

वे रिपब्लिक टीवी के प्रबन्ध सम्पादक हैं। पत्रकारिता में अपने अनोखे अंदाज के लिये लोकप्रिय है।वे समाचार प्रसारण संघ के अधिशासी परिषद के अध्यक्ष भी हैं। नवम्बर २०२० में मुंबई पुलिस ने गोस्वामी को अन्वय नायक के आत्महत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पूरे देश विदेश से अर्णव के समर्थन में लोग सामने आये। इस बीच अर्णव की रिहाई के लिए पूरे देश ने दुआएं मांगी। उनके बारे में गूगल पर काफी ढूंढा गया।

(4) बाबा का ढ़ाबा( कान्ता प्रसाद)

सोशल मीडिया की ताकत से आज पूरी दुनिया वाकिफ है।जो कभी-कभी किसी की जिंदगी भी बदल कर रख देता है और ऐसा ही चमत्कार हुए दिल्ली में ढाबा चलाने वाले एक बुजुर्ग दंपति के साथ, जो अपना ढाबा नहीं चलने से दाने-दाने को मोहताज हो गए थे, लेकिन सोशल मीडिया पर बाबा के एक वीडियो ने आज उनके ढाबे को देशभर में पहचान दिला दी है ।बीते दिनों दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में ‘बाबा का ढाबा’ नाम से दुकान चलाने वाले बुज़ुर्ग कांता प्रसाद का रोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा किया गया था।लॉकडाउन के बाद उनका ढाबा घाटे में चल रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद इस ढाबे पर खाने-पीने के लिए लोगों की लाइन लग गई।

ये भी देखें: मिर्जापुर 2: फरहान अख्तर और पंकज त्रिपाठी की बढ़ी मुसीबतें, कोर्ट पहुंचा मामला

(5) आरके श्रीवास्तव

बिहार के गणितज्ञ और मैथेमैटिक्स गुरू फेम आरके श्रीवास्तव के लिए भी साल 2020 बेहद खास रहा। उनके शैक्षणिक कार्यशैली के चलते पुरा देश इनको जान गया। गूगल पर लोगों ने उनको काफी सर्च किया।

एक रुपया में पढ़ाते हैं आरके श्रीवास्तव

बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले आरके श्रीवास्तव देश में मैथेमैटिक्स गुरु के नाम से मशहूर हैं। खेल-खेल में जादुई तरीके से गणित पढ़ाने का उनका तरीका लाजवाब है। कबाड़ की जुगाड़ से प्रैक्टिकल कर गणित सिखाते हैं। सिर्फ 1 रुपया गुरु दक्षिणा लेकर स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं। आर्थिक रूप से सैकड़ों गरीब स्टूडेंट्स को आईआईटी, एनआईटी, बीसीईसीई सहित देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पहुँचाकर उनके सपने को पंख लगा चुके हैं। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी आरके श्रीवास्तव का नाम दर्ज है।

आरके श्रीवास्तव के शैक्षणिक कार्यशैली की प्रशंसा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी कर चुके हैं। इनके द्वारा चलाया जा रहा नाइट क्लासेज अभियान अद्भुत, अकल्पनीय है। स्टूडेंट्स को सेल्फ स्टडी के प्रति जागरूक करने लिये 450 क्लास से अधिक बार पूरी रात लगातार 12 घंटे गणित पढ़ा चुके हैं। इनकी शैक्षणिक कार्यशैली की खबरें देश के प्रतिष्ठित अखबारों में छप चुकी हैं, विश्व प्रसिद्ध गूगल ब्वाय कौटिल्य के गुरु के रूप में भी देश इन्हें जानता है।

ये भी देखें: गौरी खान ने शेयर की 13 साल पुरानी फोटो, पहले ऐसा था लुक

(6) तेजस्वी यादव

तेजस्वी प्रसाद यादव एक राजनेता तथा वर्तमान में बिहार के विधायक दल के नेता प्रतिपक्ष है। वे बिहार विधानसभा में राघोपुर से विधायक है। वे राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं राबड़ी देवी के पुत्र है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के चुनाव प्रचार में तेजस्वी की रैलियो में काफी भीड़ जुट रहे है।

महागठबंधन ने उन्हें अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद ही तेजस्वी की भी पूरे देश में चर्चा होने लगी। लोगों ने उनके बारे में गूगल पर खोजा।

(7) ईशान किशन

वे भारतीय क्रिकेट के उभरता सितारा है। ईशान किशन विकेट कीपर और बल्लेबाज है। वे भारत के U-19 WORLDCUP के कैप्टन रह चुके है। वर्तमान में वे आईपीएल में मुम्बई इंडियान्स के तरफ से खेलते है। आईपीएल 2020 में ईशान ने कई मैच मुम्बई को जिताया । देश के दिग्गज क्रिकेटरो ने भी उनके खेल की प्रशंसा किये। उसके बाद लोगो ने गूगल पर ईशान को खुब सर्च किया।

ये भी देखें: KBC की पहली करोड़पति: 20 साल से कर रही थी तैयारी, ऐसी है नाजिया की कहानी

(8) वीर साहू

मशहूर हरियाणावी डांसर सपना चौधरी के माँ बनने की खबर आने के बाद लोगो ने यह जानना चाहा की उनके पति Veer Sahu कौन है। सपना के गुपचुप शादी के बाद माँ बनने की खबर जैसे ही मीडिया में आया लोगो ने उनके पति वीर साहू के बारे में काफी गूगल पर सर्च किया।

(9) नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं। इन्होनें कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गए हैं। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने हाल ही में शादी रचाई है। उनकी शादी की तस्वीरों और वीडियो ने इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। नेहा के शादी की चर्चा के बाद से ही लोगो ने गूगल पर खुब सर्च किया। वर्ष 2020 के गूगल सर्च पर्सनालिटी में नेहा भी रही टॉप पर।

ये भी देखें: West Bengal: Amit Shah ने बोला Mamata Banerjee पर हमला, कही ये बड़ी बात

(10) कंगना रनौत

कंगना राणावत हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। अपने जबरदस्त अभिनय के कारण कंगना को बॉलीवुड की क्वीन भी कहा जाता है। अपनी बेबाक अंदाज के लिये कंगना जानी जाती है। वर्ष 2020 में मुम्बई में उनके ऑफिस को तोड़े जानी की खबर देश में चर्चा का विषय बना। भारत सरकार ने उनके वाई श्रेंणी की सुरक्षा भी दिया है। अलग-अलग कारणों से चर्चा में रहे और गूगल पर काफी सर्च किए गए।

दो देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News