ये हैं 5 गरीब मुख्यमंत्री: चौथे का नाम सुन कर दंग रह जाएंगे

दुनिया के बड़े राजतंत्र वाले देशों में भारत का नाम भी आता है। यहां की राजनीती दुनिया के हर देश में जानी जाती है। भारत में 29 राज्य है जिसमें लगभग सभी राज्य में मुख्यमंत्री है।

Update: 2020-01-31 09:27 GMT

नई दिल्ली: दुनिया के बड़े राजतंत्र वाले देशों में भारत का नाम भी आता है। यहां की राजनीती दुनिया के हर देश में जानी जाती है। भारत में 29 राज्य है जिसमें लगभग सभी राज्य में मुख्यमंत्री है। लेकिन सबको ये तो पता होगा की देश में सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन है। क्या आपको ये पता है कि देश में सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन हैं, तो आज हम आपको बताते उनके बारे में। जिन्हें आप शायद जानते भी नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें:यहां मिलेगा 55 हजार वेतन: करना होगा सिर्फ ये काम, आफर सीमित समय के लिए

ये है भारत के 5 गरीब मुख्यमंत्री

माणिक सरकार

त्रिपुरा के पूर्व सीएम माणिक सरकार इस लिस्ट में सबसे नीचे हैं। आपको बता दें उनकी कुल संपत्ति 26 लाख रुपए बताई जा रही है। माणिक सरकार की पार्टी हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में हार गई थी। जब वो सरकार सीएम थे, वह देश के सबसे कम संपत्ति वाले सीएम थे। पूर्व सीएम माणिक सरकार की कुल संपत्ति का मूल्य 24 लाख रुपए है, इसमें उनकी पत्नी की भी संपत्ति जुड़ी हुई है। अगर अकेले माणिक सरकार की बात करें तो उनके पास सिर्फ 2.5 लाख रुपए ही हैं।

ममता बनर्जी

ममता बनर्जी भारत के दूसरे सबसे गरीब मुख्यमंत्री माने जाते हैं। आपको बता दें ममता बनर्जी के पास 30 लाख रुपए की संपत्ति बताई गई है। ममता बनर्जी लगातार दूसरी बार से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं।

महबूबा मुफ्ती

आपको बता दें जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उनकी कुल संपत्ति 55 लाख रुपए बताई गई है।

ये भी पढ़ें:इस्लाम कबूल करने पर कनेरिया ने दिया करारा जवाब, कहा मैं हिंदू ही रहूंगा

मनोहर लाल खट्टर

लिस्ट में चौथा नाम हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का है। उनके पास कुल 61 लाख रुपए की संपत्ति बताई गई है।

रघुवर दास

झारखंड के सीएम रघुवर दास का नाम पांचवें स्थान पर है। आपको बता दें रघुवर दास के पास कुल 72 लाख रुपए की संपत्ति बताई गई है।

Tags:    

Similar News