सुरंग खोद करोड़ों की चांदी उड़ा ले गए चोर, 90 लाख की जमीन से बना प्लान

चोरों ने पहले 90 लाख रुपये में प्लॉट खरीद कर उसमें एक गहरी सुरंग बनाई, ताकि डॉक्टर के बेसमेंट तक पहुंचा जा सके। उसके बाद बेसमेंट से करोड़ों की चांदी लेकर फरार हो गए।

Update: 2021-02-27 11:57 GMT
सुरंग खोद करोड़ों की चांदी उड़ा ले गए चोर, 90 लाख की जमीन से बना प्लान

जयपुर: राजस्थान के जयपुर से एक बहुत ही दंग करने की वाली खबर सामने आई है। जहां पर एक डॉक्टर के घर में चोरों ने सुरंग बनाकर करोड़ों की चांदी उड़ा ले गए। ये घटना जिस किसी ने भी सुनी वो हैरान रह गए। ये वारदात वैशाली नगर थाना इलाके की है। यहां पर शहर के मशहूर हेयर ट्रांसप्लांट डॉक्टर सुनीत सोनी के घर में चोरी हुई है।

बेसमेंट में रखा था चांदी से भरा बॉक्स

बताया जा रहा है कि डॉक्टर सुनीत सोनी के घर में बेसमेंट में चांदी से भरा बॉक्स रखा हुआ था। लेकिन चोर यहां से करोड़ों की चांदी उड़ा गए। जिस तरह से चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए प्लॉटिंग की वो बहुत ही हैरान करने वाला है।

यह भी पढ़ें: बेरहम गुजराती पत्नी: ऑटो में बांधा पति को, फिर जो हुआ उसे देख हर कोई कांप उठा

चोरों ने ऐसी दिया घटना को अंजाम

पहले तो चोरों ने डॉक्टर सुनीत सोनी के घर से सटा एक प्लॉट 90 लाख रुपये में खरीदा और फिर उसके बाद उसमें काम करवाने के बहाने तीन महीने में 15 फीट गहरी और बीस फीट लंबी सुरंग तैयार की, ताकि वो डॉक्टर के बेसमेंट तक पहुंच सके। जहां पर चांदी से भरा बॉक्स रखा था। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने तीन महीने पहले ही ये बॉक्स अपने बेसमेंट में रखा था।

(फोटो- सोशल मीडिया)

लेकिन जब कुछ दिन पहले डॉक्टर ने बेसमेंट में जाकर उस बॉक्स को चेक किया तो उनके होश उड़ गए। चोरों ने बॉक्स को कटर से काटकर उसे लेते हुए। यही नहीं वहां पर दो अन्य बॉक्स भी रखे थे, जो कि खाली पड़े थे। इसके बाद डॉक्टर ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। हालांकि उस चांदी के बॉक्स में कितने गहने थे, इसकी जानकारी डॉक्टर ने पुलिस को नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से कश्मीर पहुंचे कांग्रेस के कई बड़े नेता, रैली में आजाद की शान में खूब पढ़ें कसीदे

क्या है पुलिस का कहना

मामले में एसीपी राय सिंह बेनीवाल का कहना है कि इस गिरोह में दो या तीन से ज्यादा लोगों के शामिल होने का शक है। पुलिस का मानना है कि डॉक्टर के करीबी लोग ही इसमें शामिल हो सकते हैं, क्योंकि उन्हें अच्छे से पता था घर के बेसमेंट में चांदी का बॉक्स कहां रखा है। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को शक के आधार पर हिरासत में भी लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मां-बाप बेटी को घर पर छोड़कर ड्यूटी जाते थे, नाबालिग बेटा सगी बहन का करता था रेप

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News