24 घटें में खतरा: आ रहा विनाशकारी तूफान, 8 राज्यों में अलर्ट घोषित

आने वाले 24 घंटों में भारतीय मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जाहिर की है। मौसम विभाग ने चक्रवात तूफान आने आशंका जताई है। इसके तहत पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Update: 2020-05-16 09:43 GMT
24 घटें में खतरा: आ रहा विनाशकारी तूफान, 8 राज्यों में अलर्ट घोषित

नई दिल्ली: आने वाले 24 घंटों में भारतीय मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जाहिर की है। मौसम विभाग ने चक्रवात तूफान आने आशंका जताई है। इसके तहत पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस तूफान के कारण ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मेघालय सहित 8 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। इस तूफान को एमफन नाम दिया गया है। बता दें विभाग ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर कम दबाव का एक क्षेत्र देखा गया। ऐसा बताया जा रहा है कि ये अगले 24 घंटों में तूफान का रूप ले सकता है।

ये भी पढ़ें...अभी-अभी बिछी लाशें: एक और सड़क हादसे से कांपे लोग, ये क्या हो रहा…

तूफान का रूप ले लेगा

ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार, संभावित कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में घूमते हुए अपने रास्ते पर लौटेगा और बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ेगा। कम दबाव वाले क्षेत्र की गति अभी पता नहीं चल पाई है और संभावित तूफान तट पर कहां टकराएगा इसकी जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी जाएगी।

साथ ही ये भी बताया कि तूफान उत्तर ओडिशा, दक्षिणी बंगाल या बांग्लादेश से भी टकरा सकता है। लेकिन मौसम विभाग ने अभी इस पर ताला नहीं लगाया है लेकिन विभाग ने ये स्पष्ट किया है कि कम दबाव का क्षेत्र और बढ़ जाएगा और बाद में ये तूफान का रूप ले लेगा।

ये भी पढ़ें...ऐसा होगा सफर: फिर से पटरी पर सरपट दौड़ेगी मेट्रो, आ गए आदेश

वैकल्पिक आश्रय गृहों की व्यवस्था

वहीं ओडिशा में तूफान के खतरे से निपटने की तैयारियों के चलते शुक्रवार को 12 तटीय जिलों में चेतावनी जारी की गई। इसके साथ ही कलेक्टरों से लोगों के लिए वैकल्पिक आश्रय गृहों की व्यवस्था करने को कहा गया है।

इसके अलावा ओडिशा के राहत आयुक्त पी के जेना ने बताया कि उन्होंने मुख्य सचिव असित त्रिपाठी के साथ तूफान की स्थिति और राज्य पर पड़ने वाले उसके प्रभाव की समीक्षा की है।

ये भी पढ़ें...शोक में Bollywood: फूट-फूट कर रोये अक्षय कुमार, नहीं रहे इनके करीबी एक्टर

Tags:    

Similar News