आज भाजपा में शामिल होंगे इनेलो विधायक जाकिर हुसैन

हरियाणा प्रदेश में इनेलो की हार और गिरते जनाधार से दुखी इनेलो विधायक चौधरी जाकिर हुसैन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। इस बात की पुष्टि विधायक ने की है।

Update: 2019-06-25 04:23 GMT

नई दिल्ली: हरियाणा प्रदेश में इनेलो की हार और गिरते जनाधार से दुखी इनेलो विधायक चौधरी जाकिर हुसैन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। इस बात की पुष्टि विधायक ने की है। कयास लगाए जा रहे थे कि अंतरारष्ट्रीय योग दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष भाजपा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन जिले के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की नाराजगी के कारण ऐसा नहीं हो सका था। सोमवार रात विधायक चौधरी जाकिर हुसैन ने अमर उजाला से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में कार्य करेंगे।

यह भी देखें... अधीर रंजन की टिप्पणी विवाद के बीच आज अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देंगे मोदी

कभी मेवात क्षेत्र इंडियन नेशनल लोकदल का गढ़ माना जाता था, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले पलवल के विधानसभा क्षेत्र हथीन के इनेलो विधायक रहे कहर सिंह रावत भाजपा में शामिल हो गए थे। पुन्हाना से निर्दलीय विधायक रहीश खान भी भाजपा में शामिल हो गए। फिरोजपुर झिरका से इनेलो विधायक रहे नसीम अहमद कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

अब नूंह के विधायक चौधरी जाकिर हुसैन इनेलो को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। हरियाणा में इनेलो को अब तक का ये सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो भाजपा सरकार मेवात क्षेत्र की 5 विधानसभा सीटों को हर हाल में जीतना चाहती है।

Tags:    

Similar News