बाल-बाल बचे कांग्रेस अध्यक्ष: भयानक हमले में कार हुई चकनाचूर, पार्टी में मचा हड़कंप

त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में बिसलघर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पिजुश कांति बिश्वास की गाड़ी पर हमला कर दिया गया।

Update: 2021-01-17 13:53 GMT

लखनऊ: त्रिपुरा के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पिजुश कांति बिश्वास पर रविवार को हमला हुआ है। आज सिपाहीजाला जिले बिश्वास की कार पर ज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें बिश्वास को भी चोटें आई हैं, साथ ही उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष पर हुए इस हमले के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया। वहीं हमले का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा है।

त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बिश्वास पर हमला

त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में बिसलघर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पिजुश कांति बिश्वास की गाड़ी पर हमला कर दिया गया। बिस्वास त्रिपुरा से 20 किलोमीटर दूर बिशालगढ़ पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान ऊपर हमला कर दिया गया। कार की विंडशील्ड क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गई। वहीं शीशे के टुकड़े कार की आगे की सीट पर भी फैल गए।

ये भी पढ़ेंः कर्नाटक में गरजे अमित शाह, किसानों और वैक्सीन पर कांग्रेस को घेरा

कांग्रेस अध्यक्ष बिश्वास घायल, कार क्षतिग्रस्त

खुद बिश्वास को मामूली चोटे सिर और अन्य शरीर के अंगों पर आई। वहीं उनके काफिले के साथ शामिल कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हमले में कांग्रेस अध्यक्ष को बचाने में जुटें कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए।

ये भी पढ़ें- हालत खराब कोरोना टीका लगवाने के बाद, उज्जैन की 3 नर्सों की बिगड़ी तबियत

भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा कांग्रेस अध्यक्ष पर हमले का आरोप

घटना के बाद कांग्रेस अध्यक्ष समेत घायल कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं पर इस हमला का आरोप लगा है। फिलहाल बिश्वास ने हमले को लेकर पुलिस में एक एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि हमले के राजनीतिक उद्देश्य को लेकर अभी तक पुलिस कुछ नहीं कह रही।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News