23 BMC कर्मचारियों ने पास की दसवीं, सैलरी में हुई बढ़ोत्तरी

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में नौकरी और अधिक उम्र के बावजूद केवल पढ़ाई करने के हौसले ने 23 कर्मचारियों को सफलता दिलाई। इस बार की 10वीं परीक्षा में बीएमसी के क्लास-4 के इन कार्मचारियों ने परीक्षा में भाग लिया था। इनमें से कई की उम्र 50 के भी पार है।

Update: 2017-06-16 11:20 GMT

मुंबई : बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में नौकरी और अधिक उम्र के बावजूद केवल पढ़ाई करने के हौसले ने 23 कर्मचारियों को सफलता दिलाई। इस बार की 10वीं परीक्षा में बीएमसी के क्लास-4 के इन कार्मचारियों ने परीक्षा में भाग लिया था। इनमें से कई की उम्र 50 के भी पार है।

ऐसे था इनका टाइमटेबल

वॉर्ड ऑफिसर उदय कुमार शिरूरकर के मार्गदर्शन से इन सभी कामगारों ने डोंगरी बीएमसी नाइट स्कूल में प्रवेश लिया था। दिन में काम और रात में पढ़ाई यहीं इनका रोजाना टाइम टेबल बन गया था। इन कर्मचारियों की उम्र 30 साल से अधिक है। ये कर्मचारी कई सालों से 6,000 रुपए की सैलरी पर काम कर रहे हैं, अब इनको ज्यादा सैलरी मिलेगी। ये 23 सड़कों, नालियों और गड्ढ़ों की सफाई करने वाले और सड़कें-पाइपलाइंस की मरम्मत जैसे काम करते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड्स में जाएं...

लोगों के लिए बने प्रेरणा का स्रोत

दसवीं परीक्षा पास करने वाले इन कर्मचारियों में 21 पुरुष हैं और 2 महिलाएं। अब इनका मासिक वेतन 3,000 रुपए बढ़ा दिया गया है। अब इन्हें 6,000 की जगह 9,000 रुपए मिलेंगे। परीक्षा पास कर इन लोगों को न सिर्फ वेतन में बढ़ोतरी मिली है, बल्कि ये कर्मचारी पीछे मुड़कर स्कूल की तरफ न देखने वाले लोगों के लिए मिसाल बन गए हैं।

सबका किया सत्कार

रिजल्ट आने के बाद इन सभी के पास होने की खबर सुनकर सभी साथी कर्मचारियों के लिए खुशी का मौका बना दिया। इस अवसर पर इन सबका सत्कार भी किया गया। जिसमें एक्जिक्यूटिव इंजीनियर राजेश डांगे, असिस्टेंट इंजीनियर अतुल कोल्हे समेत तमाम कर्मचारी शामिल थे।

Tags:    

Similar News