PRC पर अरुणाचल प्रदेश में हिंसक प्रदर्शन, एक की मौत, डिप्टी CM का घर फूंका

स्थाई निवास प्रमाण पत्र (PRC) को लेकर अरुणाचल प्रदेश सुलग उठा है। लोगों ने इस दौरान जमकर उत्पात मचाया है। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अरुणाचल प्रदेश में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इंटरनेट सेवाओं को बंद करने और प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए हैं।

Update: 2019-02-24 10:16 GMT

ईटानगर: स्थाई निवास प्रमाण पत्र (PRC) को लेकर अरुणाचल प्रदेश सुलग उठा है। लोगों ने इस दौरान जमकर उत्पात मचाया है। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अरुणाचल प्रदेश में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इंटरनेट सेवाओं को बंद करने और प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए हैं।

यह भी पढ़ें.....MP के चित्रकूट से अगवा जुड़वां बच्चों की हत्या, यूपी के बांदा से शव बरामद

दरअसल, 6 आदिवासी समुदायों को स्थायी निवासी प्रमाण पत्र देने के प्रस्ताव के खिलाफ बुलाए गए बंद के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में लोग सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान पुलिस की गोलीबारी में शनिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें.....बीएसए ने राष्ट्रपति पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले शिक्षक को किया सस्पेंड

रविवार को प्रदर्शनकारियों ने राज्य के उप मुख्यमंत्री चौना मेन के घर को आग के हवाले कर दिया। हालात को देखते हुए चौना मेन को ईटानगर से नामासाई जिले में शिफ्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें.....10 साल से देश की सरकारें मेरे पीछे पड़ी हैं- रॉबर्ट वाड्रा

गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों ने गैर-अरुणाचलियों को स्थायी निवास प्रमाण पत्र (पीआरसी) देने के लिए सरकार द्वारा नियुक्त पैनल की सिफारिशों में बदलाव की मांग करते हुए ईटानगर में सिविल सचिवालय में प्रवेश करने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और प्रदर्शनकारियों के नहीं मानने पर मजबूरन पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी।

Tags:    

Similar News