कांग्रेस नेता पर हमले के बाद बढ़ा बवाल, त्रिपुरा में तत्काल बंद का ऐलान

पार्टी के एक कार्यकर्ता ने कहा, "यह हत्या का प्रयास था। हम हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं और शांति से विरोध कर रहे हैं। लोग हमारे बंद का समर्थन कर रहे हैं।"

Update: 2021-01-18 10:22 GMT
कांग्रेस नेता पर हमले के बाद बढ़ा बवाल, त्रिपुरा में तत्काल बंद का ऐलान

अगरतला: त्रिपुरा में सिपाहीजला जिले के बिसालघर इलाके में बीते रविवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास के वाहन पर कथित रूप से हमला किया गया। इस हमले के बाद कांग्रेस ने विरोध में सोमवार को 12 घंटे के राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। बता दें कि इस हादसे में कांग्रेस नेता पीयूष की गाड़ी पर काफी खतकनाक तरीके से हमला किया गया था। कहा जा रहा है कि पीयूष कांति बिस्वास को जान से मारने की कोशिश की गई थी। वहीं राज्यव्यापी बंद को देखते हुए राज्य की सड़को पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

राज्य बंद का आह्वान

आपको बता दें कि हमले के बाद कांग्रेस ने 12 घंटे के राज्य बंद का आह्वान किया। राज्य के कई इलाकों में कड़ी सुरक्षा की गई है। वहीं पार्टी के एक कार्यकर्ता ने कहा, "यह हत्या का प्रयास था। हम हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं और शांति से विरोध कर रहे हैं। लोग हमारे बंद का समर्थन कर रहे हैं।"

ये भी पढ़ें…छत्तीसगढ़: ITBP का कमाल, नक्सल प्रभावित जिले में शुरू किया ‘स्मार्ट’ स्कूल

बिस्वास का अस्पताल में चल रहा इलाज

बताया जा रहा है कि बिसालघर इलाके में अपने वाहन पर हुए हमले के बाद राज्य कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास बिसालगढ़ गए हुए थे, जो राजधानी अगरतला से करीब 20 किलोमीटर दूर है।

हमले में घायल हुए कई कार्यकर्ता

बताते चलें कि जिस वक्त पीयूष के गाड़ी पर हमला हुआ था उस वक्त पीयूफ बिस्वास के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इस हमले में वे भी घायल हुए। घायलों को इजाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उऩके समर्थको ने FIR दर्ज करवाई थी।

ये भी पढ़ें…‘कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई तो सैलरी नहीं दी जाएगी’ वाले आदेश पर मचा बवाल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News