केदारनाथ में 9 फीट बर्फबारी, देवनगरी में बिछी बर्फ की चादर

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी की वजह से पर्यटकों के चेहरे पर रौनक है। जिधर देखों उधर पहाड़ों बर्फ की सफेद चादर बिछी दिखाई देती है।

Update: 2019-01-28 08:37 GMT

नई दिल्ली: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी की वजह से पर्यटकों के चेहरे पर रौनक है। जिधर देखों उधर पहाड़ों बर्फ की सफेद चादर बिछी दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें.....यूपी: कुशीनगर में वायु सेना का जगुआर फाइटर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त

यही कुछ इस समय उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों का हाल है। उत्तराखंड के केदारनाथ में 9 फीट बर्फ जमी है और पारा करीब माइनस 15 डिग्री है। इस बर्फबारी का दिल्ली और पहाड़ी राज्यों से सटे दूसरे प्रदेश तक असर हो रहा है। दिन में भी कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने जनजीवन, असामान्य हो गया है।

यह भी पढ़ें.....जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में मनीषा ने शेयर किया कैंसर से जंग के अनुभव

केदारनाथ में चारों तरफ बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है। हर जगह बर्फ ही बर्फ दिख रही है। केदारनाथ में स्थित खाली पड़ी धर्मशालाएं भी बर्फ से ढक गई हैं। केदारनाथ जाने वाले सभी रास्ते पर बर्फ से ढके हुए हैं। पगडंडियों पर बर्फबारी के निशान दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें.....राहुल गांधी रायपुर में आज किसानों की एक सभा को करेंगे संबोधित

इसके अलावा चारों और बिछी सफेद चादर से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दूर तरक नजर फेरने पर भी सफेद बर्फ ही दिखाई देती है। जिसके आसपास रहने वाले लोगों को रास्ता तक निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पर्यटकों को ऐसा नजारा बेहद पसंद आ रहा है।

Tags:    

Similar News