Tamil-Hindi Controversy: हिंदी-तमिल को लेकर विवाद तेज, स्टालिन बोले- हिंदी ने दूसरी भाषाओं को निकला

Tamil-Hindi Controversy: हिंदी-तमिल विवाद गहराता जा रहा है। सीएम स्टालिन ने हिंदी पर अन्य भारतीय भाषाओं को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भोजपुरी, मैथिली, अवधी, ब्रज, मारवाड़ी जैसी कई भाषाएं अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही हैं।;

Update:2025-02-27 20:48 IST

Tamil Nadu CM MK Stalin (Photo: Social Media)

Tamil-Hindi Controversy: दक्षिण भारत में भाषा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदी और तमिल को लेकर सियासत अब राज्य की सीमाओं से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने हिंदी पर अन्य भारतीय भाषाओं को दबाने का आरोप लगाते हुए एक तीखा बयान दिया है।

स्टालिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सवाल किया, "अन्य राज्यों के मेरे प्रिय बहनों और भाइयों, क्या आपने कभी सोचा है कि हिंदी ने कितनी भारतीय भाषाओं को निगल लिया है?" उन्होंने दावा किया कि भोजपुरी, मैथिली, अवधी, ब्रज, बुंदेली, गढ़वाली, कुमाऊंनी, मगही, मारवाड़ी, मालवी, छत्तीसगढ़ी, संथाली, अंगिका, खरिया, खोरठा, कुरमाली, कुरुख, मुंडारी जैसी कई भाषाएं अब अस्तित्व के संकट से जूझ रही हैं। उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार केवल हिंदी के गढ़ नहीं थे, लेकिन एक अखंड हिंदी पहचान बनाने की कोशिश ने इन राज्यों की प्राचीन भाषाओं को हाशिये पर डाल दिया है।

रेल मंत्री ने किया पलटवार

स्टालिन के इस बयान पर केंद्र सरकार की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पलटवार करते हुए कहा कि "समाज को बांटने की ऐसी कोशिशों से खराब शासन नहीं छिपेगा।" उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए पूछा, "क्या लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस बयान से सहमत हैं? एक हिंदी भाषी क्षेत्र के सांसद होने के नाते उनकी राय क्या है?"


Tags:    

Similar News