11 किलो सोना और 1100 किलो चांदी से बना माता वैष्णो का दरबार, यहां देखें तस्वीरें

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सिमरनदीप सिंह ने बताया कि इस द्वार को बनाने में 11 किलोग्राम सोना, 1100 किलोग्राम चांदी और 1200 किलोग्राम तांबे का इस्तेमाल हुआ है। 

Update: 2023-07-10 11:32 GMT

नई दिल्ली: हिंदू धर्म के आस्था से जुड़ा एक ऐसा स्थल जिसके बारे में हर कोई जानता है। जहां हर साल जहां लाखों लोग मां के दर्शन करने पहुंचते है। वह है माता वैष्णो देवी का धाम।

जम्मू कश्मीर की ऊंचे वादियों में विराजित मां वैष्णो देवी के पावन धाम में नवरात्र के दिनों में भक्तों का अच्छा खासा हुजूम देखने को मिल जाता है। माता वैष्णोदेवी के गुफा मंदिर के प्रवेश पर सोने से बना हुआ द्वारा लगाया गया है। जिसे 1 अक्टूबर से भक्तों के लिए खोल दिया गया है। इस मंदिर की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है।

ये भी पढ़ें— कन्या पूजन से ही पूरा होता है नवरात्र, जानिए क्यों हैं महत्व?

श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सिमरनदीप सिंह ने इस बारे में कहना है कि तृतीय नवरात्र के मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार और अन्य रस्मों के साथ स्वर्णपत्र जड़ित द्वार का लोकार्पण किया गया।

11 किलोग्राम सोना, 1100 किलोग्राम चांदी से बना है दरबार

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सिमरनदीप सिंह ने बताया कि इस द्वार को बनाने में 11 किलोग्राम सोना, 1100 किलोग्राम चांदी और 1200 किलोग्राम तांबे का इस्तेमाल हुआ है। इस दरबार को बनाने में पूरे 3 महीने तक काम किया गया है। बता दें कि माता के दरबार की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। लोग इस तस्वीर को खूब पसंद भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें— मां के भक्त क्यों नवरात्रि में 9 दिन करते हैं कन्या पूजन, क्या आप जानते हैं इसका सच ?

Tags:    

Similar News