राम मंदिर के लिए नौ दिसंबर को दिल्ली में RSS और VHP की विराट धर्मसभा

Update: 2018-12-08 06:21 GMT

नई दिल्ली: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद अपने शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों में जुटी हुई है। इसके लिए वह नौ दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विराट धर्मसभा का ऐलान किया है। इस धर्मसभा को सफल बनाने के लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक पूरे ब्रज प्रांत से इस धर्मसभा में हजारों की संख्या में आरएसएस और वीएचपी के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। धर्मसभा में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को गरमाने की कोशिश की जाएगी।

ये भी पढ़ें— सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले सेना के पूर्व अधिकारी- इसका लगातार प्रचार अनुचित

8 दिसंबर को ब्रज प्रांत से करीब 4000 बसें दिल्ली के ले जाने का लक्ष्य है। जिसमें 900 बसें आगरा से रवाना होंगी। शंखनाद के साथ होंगे रवाना जयपुर हाउस स्थित धर्मसभा के कार्यालय पर बैठक के दौरान ये सुनिश्चित किया गया कि आगरा महानगर की बसें जीआईसी और कोठी मीना बाजार मैदान पर शाम 4 बजे तक इकट्ठी हो जाएंगी। यहां से बसों को अलग अलग स्थानों पर भेजा जाएगा। करीब 900 स्थानों पर बसों को खड़ा किया जाएगा। उन स्थानों से कार्यकर्ता बसों में सवार होंगे और शंख बजाकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सभी बसें रात 10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

ये भी पढ़ें— विश्व हिन्दू परिषद: अयोध्या में धर्म सभा मुसलमानों के विरोध में नहीं

आगरा की बसों पर होगा लाल रंग का झंडा इसके बाद इन बसों को यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली टोल प्लाजा पर रोका जाएगा। यहां पर गिनती होने के बाद एक साथ बसों का काफिला दिल्ली रवाना होगा। पूरे ब्रज प्रांत से करीब 4000 बसों को ले जाने का लक्ष्य है। वहीं आगरा से 900 बसें रवाना होंगी। हर जिले की बस पर अलग रंग का झंडा लगा होगा। जागरुकता के लिए सामूहिक आरती का आयोजन विराट धर्मसभा को सफल बनाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें— लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में शुरू होगा राम मंदिर निर्माण: राम विलास वेदांती

बता दें कि विश्व हिंदू परिषद की ओर से 25 नवंबर को अयोध्या में धर्म संसद बुलाई गई। इसमें संघ, शिवसेना और बजरंग दल भी शामिल हुए। इस धर्म सभा के दिन ही संघ ने अपने प्रभाव वाले जिलों में राम मंदिर निर्माण के लिए सभाएं करने का फैसला किया। लेकिन इन सभाओं में लोगों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

Tags:    

Similar News