ठंड और कोहरे का कहर जारी: इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, भयानक होगा मौसम

दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मौसम अपना तेवर दिखा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में कोहरे के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली में 22 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

Update: 2021-01-19 04:18 GMT
देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड और शीतलहर के बीच उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम में बदलाव हो सकता है।

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड और शीतलहर के बीच उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों में यहां बारिश हो सकती है। उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कुछ स्थानों पर रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में अगले दो दिनों में हवा की दिशा बदलने की संभावना है और तापमान भी बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के आसपास के क्षेत्रों में 19 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले भी कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई थी।

पहाड़ों से बर्फीली हवाओं के कारण शीतलहर चल रही है और कोहरे के साथ पाला भी पड़ रहा है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मौसम अपना तेवर दिखा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में कोहरे के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली में 22 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें...सरकार और किसान संगठनों के बीच बैठक टली, अब कल होगी इन मुद्दों पर चर्चा

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम आठ डिग्री पर रह सकता है। 19 जनवरी को तापमान में और बढ़ोत्तरी होगी। वहीं 20 जनवरी से एक बार फिर ठंड बढ़ना शुरू हो जाएगी। बर्फीली हवाएं दो से तीन दिन लोगों को सताएगी। जनवरी में पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश भी हो रही है।

ये भी पढ़ें...100 रुपए होने वाला है पेट्रोल का दाम! इतना महंगा हुआ डीजल, ऐसे चेक करें रेट

तो बिहार की राजधानी पटना में भीषण ठंड पड़ रही है और सोमवार को तापमान 7 डिग्री है। यहां के लोगों को अभी ठंड से निजात मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटे यही हालात बने रहेंगे। सर्द हवाएं चलेंगी।

ये भी पढ़ें...रो रहा सूरत! डंपर ने फुटपाथ पर 18 लोगों को कुचला, 13 की मौत से मचा कोहराम

पहाड़ों पर भीषण ठंड

हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भीषण ठंड पड़ रही है। कश्मीर के कई इलाकों में झील और जल स्त्रोत जम गए हैं। उत्तराखंड के औली में तापमान माइनस 3 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बागेश्वर में पाले के साथ साथ कोहरे का भी कहर है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News