यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, यहां होगी बारिश, अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अधिकतर इलाकों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया। दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द सुबह रही और तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Update: 2020-12-21 03:39 GMT
देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तो वहीं कई इलाकों में पारा शून्‍य से नीचे चला गया है। कई इलाकों में शीतलहर कहर बरपा रहा है।

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तो वहीं कई इलाकों में पारा शून्‍य से नीचे चला गया है। कई इलाकों में शीतलहर कहर बरपा रहा है। अब इस बीच मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्‍तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड की संभावना जताई है। जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और राजस्‍थान में ठंड से सोमवार को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। तो वहीं चेन्नई समेत दक्षिण भारत के कई शहरों में बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में रविवार को ठंड ने कहर बरपाया। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अधिकतर इलाकों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया। दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द सुबह रही और तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने कहा है कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से बर्फीली हवाएं चल रही हैं जिसके कारण शहर में ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच से छह दिन तक दिल्‍ली में न्यूनतम तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...नए साल से होने जा रहे ये बड़े बदलाव, आम आदमी पर पड़ेगा इसका सीधा प्रभाव

कश्मीर में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में रविवार को थोड़ा सुधार देखा गया, हालांकि रात में पारा शून्य से नीचे ही रह रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि आसमान में बादल छाए रहने की वजह से पूरी कश्मीर घाटी के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है।

ये भी पढ़ें...अन्नदाताओं की भूख हड़ताल: सरकार ने भेजा वार्ता का प्रस्ताव, ये है किसानों का प्लान

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सर्दी की वजह से घाटी के कई क्षेत्रों में पानी की लाइनें और जलाशयों में पानी जम गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि इस महीने के अंत तक केंद्र शासित प्रदेश में भारी बर्फबारी होने की संभावना नहीं है, तो वहीं कश्मीर के कुछ स्थानों पर सोमवार को हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला: बड़े धमाके में CRPF जवान घायल, सेना ने घेरे आतंकी

आईएमडी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में ठंडे दिन के हालात रह सकते हैं। राज्य में मुजफ्फरनगर दो डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ज्यादा ठंड रहा है। लखनऊ में तापमान चार डिग्री सेल्सियस मापा गया जबकि इलाहाबाद में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News