Weather Alert: इन राज्यों में होगी बारिश और बर्फबारी, पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चौबीस घंटों में कश्मीर के कई स्थानों पर बर्फबारी और बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस पहाड़ी राज्य में कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री के आसपास है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से ठंड में इजाफा हुआ है।

Update: 2020-12-30 03:34 GMT
उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जा रही है। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई जिलों में तापमान शून्य या शून्य से नीचे पहुंच गया है।

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जा रही है। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई जिलों में तापमान शून्य या शून्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग न बताया है कि आने वाले तीन दिन तक दिल्ली में शीतलहर चलती रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चौबीस घंटों में कश्मीर के कई स्थानों पर बर्फबारी और बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस पहाड़ी राज्य में कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री के आसपास है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से ठंड में इजाफा हुआ है।

उत्तराखंड में 31 दिसंबर और एक जनवरी को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है और दोनों दिन सुबह घना कोहरा रहेगा। तीन और चार जनवरी को हल्की बारिश भी होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में ऊचाई वाले इलाकों और श्रीनगर समेत कई निचले इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है।

ये भी पढ़ें...इस नेता का आतंकी कनेक्शन आया सामने, हिजबुल के आतंकियों को दिए लाखों रुपए

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को आठ स्थानों पर तापमान शून्य डिग्री से नीच चलगा गया। बर्फबारी के बाद इस मौसम में पहली बार डलहौजी में अधिकतम तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें...जियो ने बेचे मोबाइल टावर: किसानों ने उखाड़ फेंके सैंकड़ों, निकले इस कंपनी के

नए साल में यूपी में होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, नए साल के पहले सप्ताह में पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान शीतलहर और कोहरा पड़ेगा। ऐसा मौसम कई दिनों रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें...ब्रिटेन से लौटी महिला कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित, राज्य में मचा हड़कंप

मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हुई है। विभाग ने बताया कि पश्चिमी हिमालय से सर्द और शुष्क उत्तरी एवं उत्तरीपश्चिमी हवा मैदानी क्षेत्रों की ओर बह रही हैं। इसके कारण उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News