आ रही बड़ी तबाही! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि 22 और 23 अक्टूबर, 2020 पश्चिम बंगाल में तटीय ओडिशा के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 22 और 23 तारीख को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Update: 2020-10-21 15:44 GMT
रविवार को पंजाब और हरियाणा पर अपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन जाएगा। रविवार शाम पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

नई दिल्ली: देश में मानसून की विदाई का समय है। लेकिन अभी भी देश के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इसका करण चक्रवाती सिस्‍टम है। अब एक बार फिर देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। भारत मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

प्रशांत महासागर में चक्रवाती सिस्‍टम बन रहा है। इसके कारण देश में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, देश के 5 राज्‍यों में भारी से भी अति भारी बारिश का खतरा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान एवं अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा कि 22 और 23 अक्टूबर, 2020 पश्चिम बंगाल में तटीय ओडिशा के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 22 और 23 तारीख को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें...भारत-अमेरिका की अहम बैठक, हो सकता है ये बड़ा समझौता, चीन की हालत खराब

मछुआरों को बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह

मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे 22 तारीख तक बंगाल की खाड़ी में न जाएं। इसके साथ विभाग ने उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में 22 अक्टूबर, 2020 को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा पर भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी गिरावट बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें...पुलिसकर्मियों को सलाम: IG-SSP ने शहादत को किया याद, परिजनों का हुआ सम्मान

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में इसके अवदाब (Depression) और उसके आगामी 24 घन्टों में गहन अवदाब (Deep Depression) में संघनित होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें...कन्याओं को बचाएं: न होने दें भ्रूण हत्या, वरना कन्या भोज के लिए कहां मिलेंगी बच्चियां

यहां 24 से 48 घंटे में जोरदार बारिश का अलर्ट

झारखंड में मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सक्रिय गया है। आने वाले 24 घंटे में लो प्रेशर के डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। डीप डिप्रेशन चक्रवात का छोटा रूप है। इसके कारण तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। धनबाद समेत झारखंड उत्तर पूर्वी जिलों में 22 और 23 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। मौसम केंद्र रांची के विज्ञानी अभिषेक आनंद का कहना है कि 22 और 23 अक्टूबर को बादल गरजने और बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News