भयानक बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में जमकर गिरेगा पानी, जानिए अपने शहर का हाल

उत्तर भारत के पहाड़ों पर लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ आने वाले हैं। आने वाला हर पश्चिमी विक्षोभ कम से कम दो दिन तक प्रभाव डालेगा। इस पश्चिमी विक्षोभ का मौसम में सबसे अधिक असर 11 और 12 मार्च को दिखेगा।

Update: 2021-03-10 04:21 GMT
मौसम विभाग के मुताबिक, 11 से 13 मार्च तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में बारिश होने की संभावना है।

नई दिल्ली: देश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी शुरू हो चुकी है। अब इस बीच कई राज्यों में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 मार्च को भी आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड और कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग का कहना है कि देश के कई राज्यों में 11 मार्च से 13 मार्च तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 से 13 मार्च तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में बारिश होने की संभावना है।

तीन पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

उत्तर भारत के पहाड़ों पर लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ आने वाले हैं। आने वाला हर पश्चिमी विक्षोभ कम से कम दो दिन तक प्रभाव डालेगा। इस पश्चिमी विक्षोभ का मौसम में सबसे अधिक असर 11 और 12 मार्च को दिखेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों पर एक चक्रवाती सिस्टम बनने की वजह से पहाड़ों के साथ ही मैदानी राज्यों में भी बारिश होगी।

ये भी पढ़ें...भूकंप के तीन झटके: थर्रा गए हिमाचल के पहाड़, प्रलय का डर, घबराए हुए हैं लोग

दिल्ली समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और ओले पड़ सकते हैं। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मौसम में बदलाव होगा। इसकी वजह से बारिश होगी। 11 मार्च को राजस्थान के भी कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होगी।

ये भी पढ़ें...शिवरात्रि से पहले भगवान शिव का गाना वायरल, देसी कलाकारों के मुरीद हुए PM मोदी

इन राज्यों में बारिश

जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में तेज बारिश, कई इलाकों हल्की बारिश होगी। इस दौरान बिहार, यूपी, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में बारिश होने की संभावना है। आने वाले दो हफ्तों में देश के किसी भी इलाके में गर्म हवाएं नहीं चलेंगी। इसके बाद तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News