छत्तीसगढ़ में बदली हवा की दिशा, गिरेगा तापमान, पड़ेगी भीषण ठंड

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हाड़ कंपाने वाली सर्दी बढ़ने के आसार हैं। बुधवार यानी आज से हवा की दिशा बदल जाएगी। इसके बाद उत्तर भारत की ओर से बर्फीली और शुष्क हवा आने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने के संकेत हैं।

Update: 2021-01-20 03:59 GMT
Weather Updates: 3 से 5 डिग्री तक नीचे गिरेगा तापमान, फिर बढ़ेगी ठंड

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हाड़ कंपाने वाली सर्दी बढ़ने के आसार हैं। बुधवार यानी आज से हवा की दिशा बदल जाएगी। इसके बाद उत्तर भारत की ओर से बर्फीली और शुष्क हवा आने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने के संकेत हैं। साथ ही कपकपाने वाली ठंड बढ़ेगी।

अभी और गिरेगा तापमान

राज्य में 22 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं। इतना ही नहीं दिन का भी तापमान दो डिग्री तक गिरेगा।मंगलवार से छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले में खासकर सरगुजा संभाग में शीतलहर नहीं चल रही है। वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। इस वजह से दिन में ठंड लगभग गायब जैसी रही।

ये भी पढ़ें: सरकार और किसानों में 10वें दौर की बैठक आज, ट्रैक्टर रैली पर SC में सुनवाई

राज्य के मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो बुधवार से छत्तीसगढ़ में उत्तर भारत से बर्फीली व शुष्क हवा आने से शुक्रवार तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान आसमान भी साफ रहेगा। वहीं सरगुजा संभाग के एक-दो जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। हवा की दिशा दक्षिण-पूर्व है।

इस वजह से बढ़ सकती है ठंड

हालांकि इसके चलते राजधानी रायपुर समेत पूरे राज्य में ठंड कम हो गई है। दरअसल इस दिशा से आने वाली हवा गरम होती है, जिससे ठंड कम हो जाती है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। इन राज्यों से आने वाली हवा से छत्तीसगढ़ में ठंड पड़ती है। मौसम विज्ञान के अधिकारी के मुताबिक उत्तर भारत से हवा आने के कारण मौसम में बदलाव आएगा। ठंड बढ़ेगी और दिन का तापमान भी दो डिग्री तक कम होगा।

ये भी पढ़ें: उठाई जा रही लाशें: बंगाल में भयानक हादसा, ट्रक से भिंडी कई गाड़ियां, मौतें ही मौतें

Tags:    

Similar News