ठंड ने ली करवट: कुछ राज्यों में बर्फबारी तो कुछ में होगी बारिश, अलर्ट जारी

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में शीतलहर की वजह से ठंड का कहर एकबार फिर बढ़ने लगा है। जिस वजह से उत्तर के सभी राज्यों में काफी ठंड पड़ रही है।

Update: 2020-01-11 04:01 GMT

नई दिल्ली: उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में शीतलहर की वजह से ठंड का कहर एकबार फिर बढ़ने लगा है। जिस वजह से उत्तर के सभी राज्यों में काफी ठंड पड़ रही है। देश की राजधानी दिल्ली-NCR में भी ठंड का प्रकोप जारी है। शुक्रवार की सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली और NCR में साफ तौर पर नजर आ रहा है। जिस वजह से दिल्ली शीत लहर की चपेट में भी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक इसी तरीके का मौसम बना रहेगा।

ये भी पढ़ें:13 को है सकट चौथ, सिर्फ पुत्र के लिए है या पुत्री के लिए भी, जानिए इस व्रत का महत्व

उत्तर प्रदेश में भी ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को यूपी में खेरी और नजीबाबाद में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। यहां पर तापमान 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मुजफ्फरनगर में तापमान 6.8 डिग्री, मुरादाबाद में 7.4 डिग्री और बरेली में 8.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यूपी की राजधानी लखनऊ का तापमान 11.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

कोहरे के कारण ट्रेनें लेट

वहीं, कोहरे की वजह से 23 ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसमें कटिहार से अमृतसर जाने वाली कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 3:30 घंटे लेट है। हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस तीन घंटे लेट है। रेलवे के अनुसार ट्रेनें एक से साढ़े तीन घंटे तक लेट चल रही हैं। रेलवे के अनुसार, ट्रेनों के देर से आने की मुख्य वजह कोहरा और ठंड है। मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही है। गोरखपुर-आनन्द विहार हमसफर एक्सप्रेस, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से दिल्ली आ रही हैं।

ये भी पढ़ें:UP:ट्रक-बस में भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग,20 यात्रियों की मौत, PM ने जताया शोक

दरभंगा-नई दिल्ली सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे तीस मिनट, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, बरौनी-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, वास्को-निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस और मुंबई-अमृतसर दादर एक्सप्रेस भी ढाई घंटे देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं।

Tags:    

Similar News