बंगाल में शाह की रैली के बाद जिन 9 सीटों पर हुई वोटिंग, वहां हार गई BJP

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। बीजेपी को बंगाल में 16 सीटों का फायदा हुआ। उसने बंगाल में 18 सीटें जीतीं, जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में वह सिर्फ 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Update: 2019-05-24 05:36 GMT

कोलकाता: लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। बीजेपी को बंगाल में 16 सीटों का फायदा हुआ। उसने बंगाल में 18 सीटें जीतीं, जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में वह सिर्फ 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को 12 सीटों का नुकसान हुआ। उसने 2014 में यहां 42 में से 34 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार वह 22 सीट ही जीत पाई।

पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ी बात यह रही कि अमित शाह की कोलकाता रैली के बाद हिंसा प्रभावित जिन 9 सीटों पर मतदान हुआ, उन सभी पर टीएमसी ने जीत हासिल की है। ये सीटें दमदम, बारासात, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर, मथुरापुर, जाधवपुर, बसीरहाट, जयनगर, डायमंड हार्बर हैं। शाह की रैली में हुई हिंसा के चलते चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाए थे। उसने 7वें चरण के लिए चुनाव प्रचार को एक दिन पहले ही खत्म कर दिया था।

-पश्चिम बंगाल में तृणमूल के सौगत रॉय दमदम लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं। उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सामिक भट्टाचार्य को 53002 मतों से हराया।

मोदी लहर में भी नहीं ढहा नवीन पटनायक का किला, 5वीं बार बनेंगे ओडिशा के सीएम

कोलकाता दक्षिण पर तृणमूल की माला रॉय ने भाजपा के चंद्र कुमार बोस को 1 लाख 55 हजार 192 वोटों से हराया।

बारासात सीट पर तृणमूल की डॉ. काकोली घोष दस्तीदार ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के मृणाल कांति देवनाथ को 109983 से हराया।

कोलकाता उत्तर से तृणमूल के सुदीप बंदोपध्याय जीत गए हैं। उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राहुल बिश्वजीत सिन्हा को 127095 मतों के अंतर से हराया।

ऐसा मस्तक वाला व्यक्ति होता है अपराधी प्रवृति का, आज ही दें अपने माथे पर ध्यान

मथुरापुर से तृणमूल के मोहन जटवा चौधरी ने भाजपा के श्याम प्रसाद हलदर को 203974 मतों के अंतर से हराया।

जाधवपुर से तृणमूल की मिमि चक्रवर्ती चुनाव जीत गईं हैं। उन्होंने भाजपा के अनुपम हाजरा 295239 वोटों से हराया।

बशीरहाट से तृणमूल की नुसरत जहां रूही ने भाजपा के सायांतन बसु को 3.5 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से हराया।

डायमंड हार्बर से तृणमूल के अभिषेक बनर्जी ने भाजपा की नीलांजना रॉय से 3 लाख 20 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया।

जयनगर से तृणमूल की प्रतिमा मंडल ने भाजपा के डॉ. अशोक कंडारी को 3 लाख 16 हजार से ज्यादा मतों से हराया। प्रतिमा 2014 में भी इस सीट से जीती थीं।

Tags:    

Similar News