ताबड़तोड़ चले लाठी-डंडे: बंगाल में भाजपा और पुलिस में भिड़ंत, छोड़े गए आंसू गैस

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में मार्च के दौरान सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भिड़त हो गई। इस दौरान पुलिस को वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।  

Update:2020-12-07 16:40 IST
बीजेपी कार्यकर्ता और पुलिस के बीच मार्च के दौरान भिड़ंत

सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल में सोमवार को एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से राज्य की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। जिसके बाद स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच सोमवार को सिलीगुड़ी शहर में झड़प हो गई।

पुलिस ने किया वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल

पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच यह झड़प उस दौरान हुई जब भाजयुमो के कार्यकर्ता राज्य के अस्थायी उत्तर बंगाल सचिवालय उत्तर कन्या में मार्च कर रहे थे। वहीं कार्यकर्ताओं ने मार्च को जारी रखने के लिए बैरिकेड्स तक को हटा दिया। जिसके बाद स्थिति पर काबू पाने के लिए और भीड़ को तीतर बीतर करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: अब बदलेगी तस्वीर: जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव चौथा चरण, मतदान जारी

(सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया)

रैली का नेतृत्व कर रहे थे ये

बता दें कि आज यानी सोमवार को भाजपा की युवा शाखा उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के कथित कुशासन, बेरोजगारी और उपेक्षा के खिलाफ मार्च निकाल रही थी। सिलीगुड़ी के फूलबाड़ी जंक्शन में एक मार्च का नेतृत्व पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष और सांसद दिलीप घोष और सयंतन बसु कर रहे थे। वहीं अन्य मार्च का नेतृत्व भाजपा के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी नेता मुकुल रॉय कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: भूकंप सुबह-शाम तक: झटकों से कांप उठा गुजरात, 19 बार थर्राई धरती से भागे लोग

कार्यकर्ताओं ने की थी मोर्चाबंदी की कोशिश

रैली के दौरान दोपहर करीब दो बजे के आसपास भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तीन लेन चौराहे पर मोर्चाबंदी करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। झड़प में कई कार्यकर्ता, पुलिस के सिपाही और कई पत्रकार बुरी तरह घायल हो गए हैं। स्थिति को काबू करने के लिए भारी पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। वहीं पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी, लेकिन कार्यकर्ताओं ने इसका उल्लंघन कर दिया। जिसके बाद पुलिस को एक्शन लेते हुए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: किसान आन्दोलन: केंद्र सरकार के बचाव में उतरे रविशंकर प्रसाद, विपक्ष पर बोला हमला

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News