कौन हैं राजीव गाबा जो बनने जा रहे हैं नए कैबिनेट सचिव

केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा को नया कैबिनेट सचिव नियुक्त किया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो वे पीके सिन्हा का स्थान लेंगे जिनका चार वर्षीय कार्यकाल 12 जून को समाप्त हो रहा है।

Update: 2019-06-02 08:00 GMT

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा को नया कैबिनेट सचिव नियुक्त किया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो वे पीके सिन्हा का स्थान लेंगे जिनका चार वर्षीय कार्यकाल 12 जून को समाप्त हो रहा है। 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम भी इस पद की दौड़ में हैं। मूलतः छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी सुब्रमण्यम को गाबा के बाद सबसे ज्यादा मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

यह भी देखें... दिल्ली मॉडल टाउन मेट्रो स्टेशन के बाहर कार में लगी आग, बंद हुआ स्टेशन

राजीव गाबा के पास केंद्र के कई महकमों में महत्वपूर्ण पदों को संभालने का अनुभव है। केंद्र से पहले वे झारखंड तथा बिहार सरकार में भी महती जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। 31 अगस्त को गाबा को बतौर गृह सचिव दो वर्ष पूरे हो जाएंगे। गाबा 1982 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

गौरतलब है कि केंद्रीय कैबिनेट सचिव का कार्यकाल दो वर्ष का होता है, जिसे दो वर्षों के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। यानी एक अधिकारी चार वर्ष तक कैबिनेट सचिव रह सकता है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में तत्कालीन गृह सचिव राजीव महर्षि के बाद राजीव गौबा को इस पद पर नियुक्त किया गया था। 1959 में पंजाब में जन्मे गाबा ने भौतिकी विज्ञान से स्नातक किया है।

यह भी देखें...उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित ‘चंद्रकांता’ के विजयगढ़ दुर्ग का तिलिस्म

वे केंद्र में गृह के अलावा, पर्यावरण, वन मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में चार वर्षों तक भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था।

Tags:    

Similar News