Wrestlers Protest: बृजभूषण सिंह के खिलाफ फिर लामबंद हुए पहलवान, जंतर-मंतर बोले जब तक न्याय नहीं मिलेगा जंग जारी रहेगी

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एकबार फिर पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, WFI अध्यक्ष के खिलाफ 7 महिला पहलवानों ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद उन्होंने जंतर-मंतर पर धरना शुरू कर दिया है।

Update:2023-04-23 20:14 IST
बृजभूषण शरण सिंह (सोशल मीडिया)

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एकबार फिर पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, WFI अध्यक्ष के खिलाफ 7 महिला पहलवानों ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद उन्होंने जंतर-मंतर पर धरना शुरू कर दिया है। बता दें कि इससे पहले जनवरी में देश की दिग्गज महिला पहलवान जंतर-मंतर पर बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठ गई थीं और उन पर यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। महिला पहलवानों ने उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग की थी। हालांकि, खेल मंत्रालय द्वारा गठित जांच कमेटी ने बृजभूषण को क्लीन चिट दिया है।

न्याय नहीं मिलने तक करेंगे प्रदर्शन

देश के खिलाड़ियों ने प्रेस कॉनफ्रेंस की। इसमें साक्षी मलिका कहा कि तीन महीने से समय मांग रहे है। कोई कार्यवाही और सुनवाई नहीं है। दो दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी, मामले में जल्द एफआईआर दर्ज हो। विनेश फोगाट ने कहा कि खेल मंत्री से संपर्क करने की कोशिश कर रहे। न्याय नहीं मिलने तक धरना जारी रहेगा। हमारी बस यही मांग है कुश्ती सुरक्षित हाथों में हो। साक्षी ने कहा हमारा और बृजभूषण सिंह नार्को टेस्ट हो, सही से जांच हो। बच्चियों के साथ गलत हो रहा है। जब शुरुआत में ही ऐसी स्थिति होगी तो आगे कैसे बढ़ेंगी। अभी तक हमारी एफआईआर नहीं दर्ज हुई। ये हमारा कुश्ती का परिवार हम लड़ रहे हैं और आगे तक लड़ेंगे। जांच कमेटी के सवाल पर खिलाड़ियों ने कहा कि हमे देश की जनता से न्याय की उम्मीद है। जांच कमेटी ने क्या किया इस बारे में हम नहीं जानते। कमेटी की रिपोर्ट के विषय में हमें जानकारी नहीं है। इस पर हम लोगों को जानकारी नहीं दी गई है।

खिलाड़ियों की शिकायतों को संज्ञान में लेकर DCW अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। बृजभूषण शरण सिंह पर FIR दर्ज न करने पर नोटिस भेजा है। पुलिस के FIR दर्ज नहीं करने पर DCW ने नोटिस भेजा। 48 घंटे के अंदर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा गया है।

जनवरी में हुआ था बड़ा प्रदर्शन

जनवरी में देश के शीर्ष पहलवानों बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था। पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ पर तानाशाही करने, महिला पहलवानों का यौन शोषण करने और खिलाड़ियों को डराने – धमकाने का आरोप लगाया था। इस मामले ने खासा तूल पकड़ा था। खिलाड़ियों ने केंद्रीय खेल मंत्रालय से मांग की थी कि WFI को भंग कर दिया जाए और बृजभूषण शरण सिंह को अध्यक्ष पद से हटा दिया जाए।

23 जनवरी को बनाई गई थी जांच समिति

पहलवानों के आक्रोश और गंभीर आरोपों को देखते हुए खेल मंत्रालय ने 23 जनवरी को महान मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन कर दिया था। साथ ही बृजभूषण शरण को कुश्ती महासंघ के रोजाना के कामकाज से रिपोर्ट आने तक दूर रहने को कहा गया। समिति को एक महीने में रिपोर्ट खेल मंत्रालय को सौंपने को कहा गया था। हालांकि, बाद में मंत्रालय ने इसकी मियाद दो सप्ताह के लिए और बढ़ा दी थी। जानकारी के मुताबिक, अप्रैल के पहले सप्ताह में जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट खेल मंत्रालय को सौंप दी थी।

साबित नहीं हो सके थे आरोप

जांच समिति ने जो रिपोर्ट खेल मंत्रालय को सौंपी उसे लेकर मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन मंत्रालय के अधिकारियों ने सूत्रों के हवाले से बताया कि WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर जो यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं, वे साबित नहीं हो सके। जिन महिला पहलवानों ने ये आरोप लगाए थे, वे सबूत देने में विफल रहे। ऐसे में ताजा धरना - प्रदर्शन को बृजभूषण शरण सिंह को क्लीन चिट मिलने की खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Tags:    

Similar News