Wrestlers Protest: अखाड़े में जीते पहलवान खिलाड़ी, इस्तीफा देंगे बृजभूषण शरण सिंह

Wrestlers Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ मोर्चा खोल हुआ है। खिलाड़ी अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी धरने पर बैठे हुए हैं।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-01-19 10:21 GMT

Wrestlers Protest (Pic: Social Media)

Wrestlers Protest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। खिलाड़ी अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी धरने पर बैठे हुए हैं। धरने पर बैठे पहलवानों में बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, संगीता फोगाट, सोनम मलिक और अंशु समेत कई पहलवान शामिल हैं। धरने पर बैठे पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग। पहलवानों का आरोप है कि, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कोच यौन उत्पीड़न करते हैं। कुछ कोच तो सालों से यौन उत्पीड़न करते आ रहे हैं। हालांकि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने इन आरोपों को गलत बताया है। 

ये भी पढ़े - कौन हैं WFI अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह, इस अंडरवर्ल्ड डॉन से जुड़ चुका है नाम

Live Updates
2023-01-19 11:23 GMT

Wrestlers protest: महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कहा बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सारे सबूत है लेकिन हम इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं। हम उनसे इस्तीफा भी लेंगे और जेल भी भेजवाएंगे। आगे उन्होनें कहा हमने कुश्ती छोड़ा हैं तो उन्हें भी अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ेगा।

 

2023-01-19 11:17 GMT

Wrestlers protest: खेल मंत्रालय से बैठक के बाद बजरंग पुनिया ने कहा सभी पहलवान हमारे साथ हैं और हम झूठे आरोप नहीं लगा रहे हैं। आगे उन्होनें कहा यदि सुनवाई नहीं होती है तो हम पुलिस का सहारा लेंगे।  

2023-01-19 10:39 GMT

Wrestlers protest: खेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर खिलाड़ी खुश नजर आयें। इस दौरान अधिकारियों ने खिलाड़ियों की बात ध्यान से सुनी। उन्होनें उम्मीद जताई कि कुश्ती संघ उनकी मुद्दों को गंभीरता से उठाएगा। 

2023-01-19 10:04 GMT

Wrestlers Protest: 22 जनवरी को कुश्ती महासंघ ने आपात बैठक बुलाई है, जिसमें कुश्ती फेडरेश्न के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह इस्तीफा दे सकते हैं। इससे पहले जंतर-मंतर पर WFI के खिलाफ पहलवानों के विरोध के बीच पहलवान बजरंग पुनिया ने केंद्रीय खेल मंत्रालय के अधिकारियों से मिले और खेल सचिव, SAI के डीजी के साथ बैठक की।

2023-01-19 08:53 GMT

Wrestlers Protest: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों पर केंद्रीय खेल मंत्रालय ने नोटिस लिया है। WFI को 72 घंटे में जवाब देने के लिए कहा है। सारी बातें गंभीरता से ली गई हैं। मुझे भरोसा है कि भारत सरकार इस पर संज्ञान लेगी। यह गंभीर विषय है और इससे खिलाड़ियां का मनोबल टूटता है।


 

2023-01-19 08:44 GMT

Wrestlers Protest: प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का प्रतिनिधि मंडल बातचीत के लिए खेल मंत्रालय पहुंच चुका है। पहलवानों के प्रतिनिधिमंडल में कुल चार पहलवान शामिल हैं। बजरंग पूनिया ने कहा है कि खेल मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत के बाद वह मीडिया को जानकारी देंगे। ये बातचीत केन्द्रीय खेल मंत्रालय के ऑफिस में होगी, जो शास्त्री भवन में है।

2023-01-19 08:17 GMT

Wrestlers Protest: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने वीडियो ट्वीट करके कहा कि देश के चैंपियन #Wrestlers को धरने पर बैठे 24 घंटे हो चुके हैं। जब ये खिलाड़ी मेडल जीतते हैं तो नेता लाईन लगाके इनके साथ फोटो खिंचाते हैं इनकी जीत का क्रेडिट लेते हैं। आज सब ग़ायब क्यों? खेल मंत्रालय से मेरे 5 सवाल


2023-01-19 08:11 GMT

Wrestlers Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को खेल मंत्रालय ने बातचीत के लिए बुलाया है। बजरंग पूनिया ने बताया कि खेल मंत्रालय की तरफ से उन्हें बातचीत के लिए बुलाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे बातचीत के लिए जा रहे हैं। बातचीत करने जा रहे प्रतिनिधि मंडल में 4 खिलाड़ी शामिल हैं।

2023-01-19 07:53 GMT

Wrestlers Protest: विनेश फोगाट ने हरियाणा कुश्ती संघ पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हरियाणा में जो नया कुश्ती संघ बनाया गया है, उसमें भी बृजभूषण शरण सिंह जैसे लोग हैं। 

2023-01-19 07:52 GMT

Wrestlers Protest: धरना-प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के पास CPM नेता वृंदा करात पहुंची। पहलवान बजरंग पूनिया ने उनको मंच से नीचे जाने के लिए कहते हुए कहा आप से अनुरोध है कि आप मंच से नीचे आ जाइए। माइक किसी को नहीं मिलेगा। आप से अनुरोध है कि इसे राजनीतिक मुद्दा न बनाएं।



Tags:    

Similar News