‘दंगल गर्ल' से छेड़छाड़ के आरोपी ने कहा- नींद में गलती से टच हुआ था पैर

Update: 2017-12-11 04:45 GMT
‘दंगल गर्ल' से छेड़छाड़ के आरोपी ने कहा- नींद में गलती से टच हुआ था पैर

मुंबई: विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में ‘दंगल गर्ल' जायरा वसीम से छेड़छाड़ करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपनी सफाई में उसने कहा है कि उसने जानबूझकर कुछ भी नहीं किया। वह काफी थका था और फ्लाइट में सो रहा था।

गौरतलब है, किशनिवार रात दिल्ली से मुंबई जा रही विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में एक्ट्रेस जायरा वसीम से छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। जायरा की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने विकास सचदेवा (39 वर्ष) नामक शख्स को गिरफ्तार किया। विकास अंधेरी ईस्ट का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें ...‘दंगल गर्ल’ के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़, वीडियो में रो-रोकर बताई आपबीती

'काफी थका था मैं'

छेड़छाड़ के आरोपी विकास सचदेवा ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली अंत्येष्टि में शामिल होने गया था। लंबे समय से नहीं सो पाने के कारण वह काफी थका महसूस कर रहा रहा था। विकास पेशे से बिजनेसमैन है। उसके मुताबिक, विमान में उसने केबिन क्रू से कंबल मांगते हुए डिस्टर्ब ना करने की बात कह कर सो गया था। उसने फ्लाइट में खाना भी नहीं लिया।

ये भी पढ़ें ...दंगल गर्ल ने शेयर कर दी ये डांस VIDEO, देखकर लाखों लोगों ने जाहिर कर दी दिल की बात

तुरंत माफी मांग ली थी

पूछताछ में विस्तारा एयरलाइंस के कुछ अधिकारियों ने भी बताया, कि विकास पूरे समय सोता रहा था। विकास सचदेवा ने बताया, कि जैसे ही उसका पैर जायरा से टच किया, उसने तुरंत माफी मांग ली थी। विकास का कहना है कि उसकी तरफ से यह सब जानबूझकर नहीं किया गया था।

Tags:    

Similar News