MI vs KKR- मुंबई इंडियंस 10 रनों से जीती, कोलकाता को आखिरी ओवर पड़ा भारी

Published By :  Shivani
Update: 2021-04-13 15:15 GMT
Live Updates - Page 3
2021-04-13 17:00 GMT

कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी

KKR की तरफ से नीतीश राणा और शुभमन गिल ओपनिंग करने आए हैं।

पहला ओवर- पहली ही गेंद पर नीतीश राणा का कड़क शॉट। अगली पांच गेंदों में नहीं लिए एक भी रन। स्कोर 4-0

2021-04-13 16:22 GMT

रसेल ने झटके 4 विकेट

20वां ओवर- रसेल की पहली गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर भी चौका जड़ा। मुंबई के 150 रन पूरे। तीसरी गेंद पर रसेल ने क्रुणाल पंड्या को आउट किया। चौथी गेंद पर जसप्रीत बुमराह आउट। 

2021-04-13 16:21 GMT

19वां ओवर- प्रसिद्ध कृष्णा की तीसरी गेंद पर लेग बाई का चौका गया। 

2021-04-13 16:17 GMT

18वां ओवर- आंद्रे रसेल ने दूसरी ही गेंद पर पोलार्ड को किया आउट। दिनेश कार्तिक को कैच दिया। पोलार्ड महज 5 रन बनाकर आउट। तीसरी गेंद पर जेनसन का विकेट लिया।

2021-04-13 16:15 GMT

17 ओवर के बाद स्कोर 125 रन

17वां ओवर- प्रसिद्ध कृष्णा ने हार्दिक पंड्या का विकेट लिया। 17 गेंदों में 15 रन बनाकर पंड्या आउट। 

2021-04-13 16:15 GMT

16वां ओवर- पैट कमिंस ने रोहित शर्मा का विकेट लिया। 43 रन बनाकर रोहित पवेलियन लौटे। पोलार्ड और हार्दिक पंड्या पिच पर।

2021-04-13 16:10 GMT

15वां ओवर- वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी करने आए। पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने मारा चौका। ओवर में 8 रन आए।

2021-04-13 16:01 GMT

12वां ओवर- कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरी कामयाबी। पैट कमिंस की पहली गेंद पर इशान किशन आउट। पुल शॉट पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कैच लपका। महज 1 रन बनाकर पैट कमिंस लौटे पवेलियन। हार्दिक पंड्या और कप्तान रोहित शर्मा क्रीज पर हैं।

2021-04-13 15:58 GMT

11वां ओवर- मुंबई को झटका, शाकिब अल हसन की गेंद पर सूर्यकुमार यादव कैच आउट। शुभमन गिल ने लिया कैच। 56 रन बनाकर पैवेलियन लौटे।

2021-04-13 15:56 GMT

सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक

10वां ओवर- पैट कमिंस की पहली चार गेंद पर 3 रन बनाने के बाद सूर्यकुमार ने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। गेंद स्टेडियम के बाहर। 33 गेंदों में सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक। 

Tags:    

Similar News