Viral Video : बेंगलुरु की सड़कों पर स्कूली लड़कियों के ग्रुप में हुआ भिड़ंत, जमकर चले लात-घूंसे

Bangaluru News : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से इन दिनों स्कूल की छात्राओं के दो ग्रुप में हुई हिंसक झड़प की वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल (Viral Video) हो रही है।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-05-18 07:38 GMT

School Girls Fight Viral Video (Image Credit : Social

Bangaluru Viral Video : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक स्कूल की लड़कियों के ग्रुप में हुए झगड़े का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में स्कूल के सामने लड़कियों के एक समूह द्वारा एक-दूसरे पर हमला किया जा रहा है। स्कूल ड्रेस में लड़ाई करती इन लड़कियों का वीडियो (Girls Fight Video) मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media Video) पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो को लेकर किया जा रहा है ये दावा

इस बारे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा कि यह वीडियो कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित नामी स्कूल बिशप कॉटन गर्ल्स कॉलेज का है। जहां किसी बात को लेकर छात्रों के दो ग्रुप में बहस बाजी हो गई। देखते ही देखते यह बहस बाजी एक लड़ाई झगड़े में बदल गई। दोनों ही ग्रुप की लड़कियां एक दूसरे पर जमकर थप्पड़ और लात घुसने से वार करने लगी। हालांकि इस वीडियो की सत्यता को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ रही इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि यह घटना कब की और कौन से स्कूल की है।

इस बार गर्ल वीडियो में यह साफ तौर पर देखा गया कि स्कूल ग्रुप की लड़कियां एक दूसरे का बाल खींचते हुए जमकर थप्पड़ मार रही हैं। वहीं दूसरी ओर एक लड़की डंडे के साथ भी मारपीट कर दी नजर आ रही है। इस वीडियो में यह भी साफ तौर पर देखा जा सकता है कि इस घटना स्थल पर कुछ लड़के भी मौजूद है। काफी लंबे वक्त तक चली इस हिंसक लड़ाई के बाद मौके पर लड़कियां तेजी से चीख पुकार रही थी। जिसके बाद आसपास मौजूद कुछ लोगों ने इस लड़ाई को छुड़ाने का भी कोशिश किया, हालांकि जब तक मामला शांत हुआ तब तक इस लड़ाई के कारण कई लड़कियों को चोट लग चुकी थी।

स्कूल प्रशासन की ओर से नहीं दी गई कोई प्रतिक्रिया

बेंगलुरु में स्कूली लड़कियों के दो गुटों में हुए हिंसक झड़प में उसी स्कूल की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है, ना ही स्कूल के सामने हो रही इस लड़ाई को स्कूल प्रशासन के किसी कर्मचारी अधिकारी द्वारा लड़ाई छुड़वाए जाने का प्रयास किया गया। वहीं कथित तौर पर इस लड़ाई में शामिल एक लड़की ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि किसी रचना नामक लड़की ने बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल में कुछ लड़कियों को मारने के लिए उससे कहा था जहां दोनों लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

Tags:    

Similar News