Karnataka Cabinet Expansion: CM बोम्मई ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

कर्नाटक सरकार में हुए कैबिनेट विस्तार (Karnataka Cabinet Expansion) के बाद आज यानी शनिवार को 29 नए मंत्रियों को विभाग सौंप दिए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने वित्त, बेंगलुरु विकास और कैबिनेट मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी अपने पास रखी है।;

Newstrack :  Newstrack - Network
Published By :  Ashiki
Update:2021-08-07 14:58 IST
Karnataka Cabinet Expansion

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार (Photo- Social Media)

  • whatsapp icon

Karnataka Cabinet Expansion: कर्नाटक सरकार में हुए कैबिनेट विस्तार (Karnataka Cabinet Expansion) के बाद आज यानी शनिवार को 29 नए मंत्रियों को विभाग सौंप दिए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने वित्त, बेंगलुरु विकास और कैबिनेट मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी अपने पास रखी है। आईये इस रिपोर्ट में जानते हैं किसे कौन सा मंत्रालय मिला है।

जानें किसे कौन सा मिला मंत्रालय

कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) के दौरान आर अशोक को राजस्व, लिंगायत नेता वी सोमन्ना को आवास, प्रभु चव्हाण को पशुपालन आवंटित किया गया है। विजयनगर विरुपक्ष और 'थायी' भुवनेश्वरी के नाम पर शपथ लेने वाले आनंद सिंह को इकोलॉजी एंड एनवायरमेंट डिपार्टमेंट सौंपा गया है। इसके अलावा बी श्रीरामुलु को परिवहन और अनुसूचित जनजाति कल्याण तथा केएस ईश्वरप्पा को ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग दिया गया है।

राज्य के नए सीएम बने बोम्मई ने अपने नए कैबिनेट में 8 लिंगायतों, 7 वोक्कलिगा, 7 अन्य पिछड़ा वर्ग, 3 अनुसूचित जनजाति, 2 ब्राह्मण, 1 अनुसूचित जाति, 1 रेड्डी और एक महिला को जगह दी है। खास बात यह है कि इस मंत्रिमंडल में शशिकला जोल अकेली महिला मंत्री होंगी। आपको बता दें कि बीएस येडियुरप्पा (B. S. Yediyurappa) के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद कर्नाटक के सीएम बने बोम्मई ने 28 जुलाई को पद की शपथ ली थी।

मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने इससे पहले ही यह साफ कर दिया था कि आलाकमान के आदेश के अनुसार, राज्य में कोई भी उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) नहीं होगा। कर्नाटक (Karnataka) के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के एक हफ्ते बाद, बोम्मई ने बुधवार को 29 मंत्रियों को शामिल करके अपने नए मंत्रिमंडल का विस्तार किया। कैबिनेट विस्तार की कवायद में बोम्मई ने ज्यादातर पुराने चेहरों को बरकरार रखा। 

जानकारी के लिए बता दें कि उत्तरी कर्नाटक के लिंगायत नेता बोम्मई येदियुरप्पा के करीबी हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एस आर बोम्मई के बेटे हैं। इसके अलावा वह येदियुरप्पा की मंत्रिपरिषद में गृह मामलों, कानून, संसदीय मामलों और विधानमंडल मंत्री थे।

Tags:    

Similar News