Karnataka Hassan Accident: कर्नाटक के हासन में दर्दनाक हादसा, दर्शन कर लौट रहे थे यात्री, भीषण टक्कर में 9 की मौत

Karnataka Hassan Accident: कर्नाटक के हासन जिले में बहुत भयानक सड़क हादसा हुआ है। ये हादसा रविवार सुबह हुआ है। इस हादसे में 9 लोगों में मौत हो गई। ये हादसा हासन जिले के बनवारा के पास रविवार सुबह हुआ है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-10-16 02:56 GMT

कर्नाटक हासन दुर्घटना (फोटो-सोशल मीडिया)

 

Karnataka Hassan Accident: रविवार सुबह दर्दनाक हादसे की बड़ी खबर आ रही है। कर्नाटक के हासन जिले में बहुत भयानक सड़क हादसा हुआ है। ये हादसा रविवार सुबह हुआ है। इस हादसे में 9 लोगों में मौत हो गई। 

ये हादसा हासन जिले के बनवारा के पास रविवार सुबह हुआ है। जिसमें चार बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे के बारे में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धर्मस्थल, सुब्रमण्या, हसनम्बा मंदिरों के दर्शन कर घर लौटते समय ये दर्दनाक हादसा हुआ। जोकि अर्सीकेरे तालुका के गांधीनगर के नजदीक टेंपो यात्री वाहन और केएमएफ दूध वाहन की भीषण टक्कर की वजह हुआ। इस भीषण टक्कर ने 9 लोगों की जान ले ली।

खबर को आगे जानकारी मिलने पर अपडेट किया जाएगा।

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया था। एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 स्थित कंस्ट्रक्शन साइट पर निर्माण कार्य चल रहा था, इसी दौरान वहां हादसा हो गया, जिसमें 2 मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि 6 अन्य घायल हो गए थे।

हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया था। वहां काम कर रहे अन्य मजदूर भी दहशत में आ गए थे। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को फौरन अस्पताल भिजवाया गया था। पुलिस ने मारे गए मजदूरों का शव कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस निर्माण कार्य का ठेका लेने वाली एजेंसी से पूछताछ कर सकती है। वहां काम कर रहे मजदूरों के सुरक्षा के लिए क्या उपाए किए गए हैं, पुलिस इसकी भी जांच करेगी।

Tags:    

Similar News