Karnatka News: प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका पर फेंका तेजाब, शादी के प्रस्ताव को ठुकराने से था नाराज

Karnatka News: एक शख्स ने 17 वर्षीय एक लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। घटना में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका पूरा चेहरा चल गया है।

Update: 2023-02-19 10:10 GMT

Acid Attack ( Pic: Social Media)

Karnatka News: कर्नाटक से एक नाबालिग लड़की पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, रामनगर में एक शख्स ने 17 वर्षीय एक लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। घटना में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका पूरा चेहरा चल गया है। आनन-फानन में पीड़ित लड़की को राजधानी बेंगलुरू के मिंटो आई अस्पताल में एडमिट कराया गया। घटना के बाद से आरोपी युवक गायब है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिलेशनशिप में रह चुके थे दोनों

मामले की जांच में सामने आया है कि पीड़िता और आरोपी दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे। दोनों करीब एक साल रिलेशनशिप में भी रहे थे। आरोपी 22 वर्षीय युवक का नाम सुमंत है जो कनकपुरा का रहने वाला है। सुमंत मैकेनिक का काम करता है। बताया जाता है कि दोनों के बीच कुछ दिनों पहले झगड़ा हो गया था, जिसके बाद पीड़िता ने उससे ब्रेक अप कर लिया था।

शादी के प्रस्ताव को ठुकराने से नाराज था आरोपी

बताया जाता है कि शुक्रवार को आरोपी सुमंत ने पीड़िता को मिलने के लिए फोन कर बुलाया था। जिसके बाद नाबालिग लड़की आरोपी के बुलाए स्थान पर पहुंची। आरोपी ने अपनी पूर्व प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने ठुकरा दिया। इससे आरोपी युवक भड़क गया और उसने इंजन साफ करने वाला एसिड पीड़िता के चेहरे पर फेंक दिया। ये पूरा मामला शनिवार शाम को सामने आया।

जा सकती है आंख की रोशनी

एसिट अटैक के कारण गंभीर रूप से जख्मी हुई नाबालिग आंख की रोशनी गंवा सकती है। पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि उसके एक आंख में एसिड चला गया है। इस वजह से आंख में इन्फेक्शन फैल गया है। ऐसे में काफी मुमकिन है कि उसकी आंखों की रोशनी चली जाए। बता दें कि पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम भी बनाई गई है। पुलिस आरोपी के परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों से भी उसके बारे में पता कर रही है। 

Tags:    

Similar News