Karnataka: कर्नाटक में पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा लंदन में भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण

Karnataka: मोदी ने कहा कि भारत सिर्फ विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं बल्कि ये लोकतंत्र की जननी है।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2023-03-12 13:41 GMT

PM Narendra Modi Targets Congres (Social Media)

Karnataka: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया इसके बाद उन्होने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जम कर हमला बोला है। उन्होंने कहा में लंदन में भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत सिर्फ विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं बल्कि ये लोकतंत्र की जननी है। कुछ वर्ष पहले हमनें लंदन में भगवान बसवेश्वर की प्रतिमा के लोकार्पण का सौभाग्य प्राप्त हुआ, लेकिन लंदन में ही भरतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होने कहा की भारत में लोकतंत्र की जड़ों को सदियों के इतिहास से सींचा गया है। दुनिया की कोई ताकत भरतीय लोकतांत्रिक परंपराओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकती।

पीएम मोदी ने आज होसपेट रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किया इसके बाद उन्होने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार कर्नाटक के हर जिले, गांव व कस्बों के पूर्ण विकास के लिए ईमानदारी से कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी जैसे कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

तेजी से हो रहा काम

उन्होंने कहा कि सरकार तेजी से कार्य कर रही है। आईआईटी धारवाड़ भाजपा के संकल्प से सिद्धि का उदाहरण है। चार साल पहले मोदी ने ही इस संस्था की नीव रखी थी। उन्होने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के बावजूद IIT को संस्था को भविष्यवादी संस्था के रूप में विकसित किया गया। नीव पूजन से लेकर उद्घटन हम लोगों ने सभी कार्य बड़ी ते से किया।

शिक्षण संस्थानों की बढ़ रही संख्या

मोदी ने कहा कि बेहतर शिक्षा के माध्यम से ही भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। शिक्षा पर सभी का अधिकार है। अधिक से अधिक लोगों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मिल सके इसके लिए हमारी सरकार अधिक से अधिक शिक्षण संस्थाओं के निर्माण का काम कर रही है। पिछले 9 सालों में शिक्षण संस्थाओं की संख्या बढ़ी है। एम्स की संख्या तीन गुना बढ़ोत्तरी हुई। उन्होने कहा कि पिछले सात दशकों में देश में सिर्फ 380 मेडिकल कॉलेज थे। जबकि पिछले 9 साल में 250 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं।

कर्नाटक ने कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। सिद्धरूधा स्वामीजी स्टेशन पर दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। ये इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

कोई बात कब और कहां बोलना है राहुल गांधी को इसका ज्ञान नहीं है-साक्षी महाराज

उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने भी राहुल गांधी द्वारा लंदन मे भारतीय लोकतंत्र को लेकर उठाए गए सवाल पर जोरदार हमला बोला। कहा कि कोई बात कब और कहां बोलना है राहुल गांधी को इसका ज्ञान नहीं है। भारत की बुराई विदेश में जाकर करना राष्ट्रद्रोह से कम नहीं है।

Tags:    

Similar News