जल्द चलेगी आगरा से दिल्ली तक डबल डेकर ट्रेन, रेलवे ने शुरू की तैयारी

Update: 2016-05-18 05:04 GMT

आगराः गतिमान के सफल संचालन के बाद रेलवे की तरफ से ताजनगरी को एक और बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। देश के दस रेल मार्गो पर सफल संचालन के बाद अब आगरा से दिल्ली जाने के लिए पूर्ण वातानुकूलित डबल डेकर सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस चलाने की योजना को अमल में लाने के प्रयास शुरू कर दिए गए है। आगरा वासियों की सुबह के समय दिल्ली के लिए गाडी चलाने की कई वर्षो से चली आ रही मांग को भी इसी ट्रेन के संचालन से पूरा किया जाएगा।

गतिमान से नहीं हुई अपेक्षाएं पूरी

-नई दिल्ली और आगरा के बीच सबसे तेज चलने वाली ट्रेन गतिमान को संचालित किया जा रहा है।

-गतिमान का समय आगरा वासियों के लिए मन मुताबिक़ नहीं बैठता।

-इस ट्रेन का संचालन पर्यटक के सुबह आगरा आने और शाम को वापिस दिल्ली जाने के लिए किया गया है ।

ये भी पढ़ें...ट्रैक पर दौड़ेगी देश की सबसे तेज ट्रेन, 2 साल बाद मिला ग्रीन सिग्नल

किराया होगा गतिमान एक्सप्रेस से कम

-रेलवे के अनुसार, एसी डबल डेकर ट्रेन में १२ डिब्बे होंगे, प्रत्येक में 110 सीट होंगी।

-यह कम से लगभग 110 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलेगी।

-किराया गतिमान एक्सप्रेस की तुलना में कम होने की संभावना है।

क्या कहना है रेलवे अधिकारियों का?

-रेल प्रबंधक शीलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ट्रेन के संचालन के लिए सर्वे शुरू कराया जा रहा है।

-इंजीनियर्स 200km-लंबे ट्रैक, बीच में पड़ने वाले स्टेशन और प्लेट फोर्म का निरीक्षण करेंगे।

-डबल डेकर ट्रेन के लिए विशेष तैयारी करनी होगी।

ये भी पढ़ें...गतिमान के चलने में गतिरोध, यूनियनों ने रोकी ट्रेन, किया प्रदर्शन

-हाल ही में दिल्ली में एक बैठक आयोजित हुई थी।

-इसमें एनसीआर जोन के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना भी शामिल हुए थे।

-उन्होंने आगरा के स्थानीय लोगों की मांग को जल्द पूरा करने की बात पर जोर दिया था।

-लोग सुबह दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने की मांग काफी लंबे समय से कर रहे हैं।

 

Tags:    

Similar News