प्रमोद मौर्य समेत कई सपा में गए, BJP पर जमकर बरसे अखिलेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि ज़मीनी नेता और गरीब किसानों के लिए काम करने वाले लोग आज पार्टी में शामिल हुए हैं। यह लोग काम करना चाहते है। उन्होंने कहा कि यह लोग समाज देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आज समाजवादी पार्टी में भाजपा छोड़ कर स्वामी प्रसाद मौर्य के कई करीबी नेता पार्टी में शामिल;
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि ज़मीनी नेता और गरीब किसानों के लिए काम करने वाले लोग आज पार्टी में शामिल हुए हैं। यह लोग काम करना चाहते है। उन्होंने कहा कि यह लोग समाज देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आज समाजवादी पार्टी में भाजपा छोड़ कर स्वामी प्रसाद मौर्य के कई करीबी नेता पार्टी में शामिल हुए हैं।
इस अवसर पर स्वामी प्रसाद मौर्या के भतीजे प्रमोद मौर्या समाजवादी पार्टी में शामिल हो हुए। प्रमोद मौर्या ने कहा है कि भाजपा में हम लोग उपेक्षित महसूस कर रहे थे। वहां हमारे नेता का भी अपमान हो रहा था। पिछले पांच साल में अखिलेश यादव ने जो विकास किया उस की वजह से वह सपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा में स्वामी प्रसाद मौर्या की भी उपेक्षा हो रही है। हम लोग भाजपा को सबक सिखाएंगे। श्री मौर्य ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य हमारे नेता नहीं हैं न ही वह हमारे नेता हो सकते हैं। सिराथू में ही उनकी पार्टी हार गई, जो सभासद और चेयरमैन न जीता पाए वो नेता नही हो सकता।
भाजपा के पिछ़ड़ा वर्ग संयोजक राजेंद्र मौर्य का कहना है कि वह स्वामी मौर्या के साथ बसपा में थे। फिर उन्ही के साथ भाजपा में चले गए। अब जबकि स्वामी प्रसाद मौर्या का भाजपा में अपमान और उपेक्षा हो रही है वह उस पार्टी को छोड़ रहे हैं उनहोंने कहा कि भाजपा पिछडे वर्ग की विरोधी पार्टी है। एटा से बसपा प्रत्याशी रहे सत्यभान सिंह शाक्य भी सपा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि लोग बसपा में थे फिर स्वामी प्रसाद के साथ भाजपा में गये। वहां रन फिल्म की तरह छोटी गंगा बोल कर नाले में कुदा दिया गया।
उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो लोग पार्टी में शामिल हुए हैं यह नौजवान हैं और पार्टी में समाजवादी आंदोलन में साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमने उपेक्षित लोगों को पार्टी में शामिल किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इण्डिया और खुशहाली की बात हो रही हो सपने दिखाए जा रहे हैं गरीब किसान, युवा ,मायूस हैं। परेशान हैं दुखी है। किसानों के क़र्ज़ माफ नही किये गए किसान पेड़ पर चढ़ गया। किसानो से वादा किया था क़र्ज़ माफी का लेकिन माफ नही किया गया।
उन्होंने कहा कि केंद्र का बजट आ चुका लेकिन किसानों को कुछ नही मिला।किसान क़र्ज़ में डूब हुआ है। किसानों को सरकार को कुछ नही दिया गया है। उन्होंने तंज कसा कि पंजाब नेशनल बैंक कैशलेस हो गया। पर्चा लिखवा कर लोन दे दिया। यह देश कैसा हो गया।
सपा नेता ने कहा कि इनवेस्टरों के लिए होर्डिंग पर होर्डिंग लग रहे हैं। एयरपोर्ट से ही इंवेस्टरों को सम्मान मिलना चाहिए। हमारी पार्टी के दफ़तर के सामने दुकाने बद करा दी गई हैं। बाटी चोखा और झंडे वालों की दुकान बंद करा दी गई। हम ने सड़क बनाई इन्होंने पोस्टर लगा दिया। शायद इसी बहाने शायद इन्वेस्टमेंट आ जाये। उन्होंने कहा कि किसान गरीब और महिलाओं के लिए हमारी सरकार ने काम किया। हम लोगों को राजनीतिक सम्मान देंगे।
प्रदेश में होने वाले उपचुनाव पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उपचुनाव में जनता निर्णय लेगी। गोरखपुर और फूलपुर में हमने लोगों से मदद मांगी है। भाजपा केंद्र सरकार पांच बजट पेश कर चुकी है, प्रदेश सरकार दो बजट पेश कर चुकी है। ऐसे मे जनता अब फैसले के मूड में है।अभी बीजेपी जो बैंक से पैसा गया उस मे उलझी है। नोटबन्दी का इतना प्रचार हुआ जिस की कल्पना नही की जा सकती। और नोटबन्दी के बहाने कितना धन काला सफेद हुआ इस का अंदाज़ा नही है
अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार ने छोटी गंगा बोल कर नाले में कुदा दिया। जनता से 15 लाख देने का वादा किया था दिया किसी को नहीं। उन्होंने तंज कसा कि 1000 करोड़ रुपये में एक्सप्रेसवे में नही बन सकता है।हम ने कम समय मे सड़क बना दी थी अब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे क्यों नही बना रहे है। इन्होंने बजट ही नही दिया है।बलरामपुर गोंडा को जोड़ने वाली सड़क के लिए भी पैसा नही दिया है।उन्होंने कहा कि यह जो घोटाला चल रहा है उस पर से ध्यान हटाने के लिए जल्द ही कुछ नया आने वाला है।बीजेपी युवाओ किसानो को गुमराह कर रही है।लोगों के पास रोजगार नहीं है इस के लिए ज़िम्मेदार बीजेपी के लोग है।इस सरकार ने जो ज़हर बोया है उससे देश को बहुत नुकसान होने वाला है। प्रदेश सरकार के बजट पर हमला करते हुए श्री यादव ने कहा कि यूपी 100 और 1090 को कोई बजट नही दिया। यूपी 100 की सेवा को बर्बाद कर दिया बदनाम कर दिया।
विधान परिषद अध्यक्ष द्वारा सीबीआई जांच का आदेश दिये जाने के मामले में कहा कि हम ने कई वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। लखनऊ में विधायक के बेटे के हत्यारे का इनकाउंटर नही होगा।जो 9 गोलियां चलाएगा उस का एनकाउंटर नही होगा। विधान परिषद क्यों नही कह सकता एनकाउंटर की जांच के लिए, बेगुनाहों को मारा जा रहा है। डीजीपी अफसरों से पूछते हैं कितने इनकाउंटर किये।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय को जेल भेज रहे हैं बताइये गाय को जेल को भेजा जा रहा है गाय मां ही इन्हें सही करेगी। भले किसानों का नुकसान हुआ है लेकिन किसान इन को ठीक कर देंगे।उन्होंने कहा कि फूलपुर और गोरखपुर के उपचुनाव में बैलट पेपर से चुनाव होना चाहिए इससे लोकतंत्र मज़बूत होगा।