दिल्ली से कानपुर के बीच भी दौड़ेगी गतिमान एक्सप्रेस, सर्वे का काम शुरू

Update: 2016-04-20 04:09 GMT

इलाहाबाद: दिल्ली से आगरा के बीच चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस की कामयाबी से रेलवे काफी खुश है। अब इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन को दिल्ली से कानपुर के बीच दौड़ाने की तैयारियां की जा रही हैं। नॉर्थ सेंट्रल जोन ने इसके लिए सर्वे का काम भी शुरू कर दिया है। हालांकि इसमें अभी डेढ़ से दो साल का वक्त लग सकता है। इस प्रस्तावित गतिमान एक्सप्रेस को चलाने की ज़िम्मेदारी इलाहाबाद के नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ज़ोन को दी गई है।

ये भी पढ़ें...AUDIO: गतिमान की गति केवल 113 km/h, झूठे निकले रेलवे के दावे ?

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे जोन के जीएम अरुण सक्सेना के मुताबिक, दिल्ली- आगरा के बीच चलने वाली देश की पहली गतिमान एक्सप्रेस को पैसेंजर्स ने काफी पसंद किया है। इसे उम्मीद से ज़्यादा कामयाबी मिल रही है। इसी को देखते हुए रेलवे बोर्ड अब दिल्ली से कानपुर के बीच दूसरी गतिमान एक्सप्रेेस चलाने की तैयारी में है। इस प्रस्तावित गतिमान को अलीगढ़-टूंडला के बजाय मथुरा -आगरा के रास्ते चलाए जाने की योजना पर काम चल रहा है। इसके लिए मथुरा-पलवल रूट पर सर्वे का काम शुरू भी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...इनसे पीछे है गतिमान एक्सप्रेस, ये हैं वर्ल्ड की फाइव फास्टेस्ट ट्रेनें

Tags:    

Similar News