हिमस्खलन में अब तक मेजर सहित 15 जवानों की मौत, रेसक्यू ऑपरेशन खत्म

Update: 2017-01-27 08:45 GMT

श्रीनगर: कश्मीर के गुरेज सेक्टर में बुधवार को खराब मौसम के कारण हुए हिमस्खलन में शहीद होने वाले जवानों का आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया है। घटना के बाद चले रेसक्यू ऑपरेशन में गुरुवार को 4 और शव मिले थे। जिसके बाद रेसक्यू ऑपरेशन को खत्म कर दिया गया था। शहीद होने वालों में 1 मेजर और 14 जवान शामिल हैं।

हिमस्खलन की घटना में कई जवान शहीद हुए

सीमा के पास गुरेज सेक्टर में हुई हिमस्खलन की घटना में कई जवान दब गए थे। जिनमें कुल सात जवानों के शव निकाले गए। घटना में एक जेसीओ सहित छह जवानों को बचा लिया गया है। इसी इलाके में कल हुई हिमस्खलन की एक और घटना में सेना का एक निगरानी वाहन लापता हो गया था। इस घटना में भी अब तक तीन जवानों के शव हासिल किए गए हैं।

हिमस्खलन की तीन बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं

गुरुवार को गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में स्थित सेना के एक शि‍विर में हिमस्खलन से एक मेजर की मौत हो गई थी। दूसरी तरफ, कुपवाड़ा जिले में स्थित तुलेल में बर्फीला तूफान आने से चार लोग उसके नीचे दबकर मर गए थे।

इलाके में बचाव कार्य जारी

बर्फीले तूफान से प्रभावित पूरे इलाके में बचाव कार्य किया जा रहा है। बुधवार से अब तक कश्मीर में हिमस्खलन की तीन बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें सेना के एक मेजर सहित करीब 12 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने लोगों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है।

Tags:    

Similar News