लीबिया तट : नौका पलटी, 100 के मरने की आशंका, नौसेना सेना बचाव कार्य में जुटी

Update: 2018-06-30 03:50 GMT

त्रिपोली : लीबिया में नौका पलटने की घटना में 100 से अधिक प्रवासियों के मरने की आशंका जताई जा रही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने लीबिया नौसेना के प्रवक्ता अयूब कासेम के हवाले से बताया कि नौसेना को तीन बच्चों के शव भी मिले हैं और साथ में 16 को बचाया गया है।

यह भी पढ़ें .....पाकिस्तान: नौका पलटने से 21 लोगों की मौत

उन्होंने कहा कि यह नौका रबड़ से बनी गई थी और इसमें क्षमता से अधिक लोग सवार थे। इस नौका से बचाए गए एक पीड़ित के मुताबिक, नौका में अफ्रीका और अरब देशों के लगभग 125 लोग सवार थे, जिसमें दर्जनभर महिलाएं और बच्चे भी थे।

यह भी पढ़ें .....इंडोनेशिया नौका हादसा : अब तक 3 शव मिले, 200 लापता

लीबिया की नौसेना ने बीते दो सप्ताह में देश के पश्चिमी तट से लगभग 2,000 प्रवासियों को बचाया है और 30 से अधिक लोगों के शव बरामद किए हैं।

--आईएएनएस

Tags:    

Similar News