ट्रंप का आरोप-परमाणु करार के बदले हिलेरी ने अमर सिंह से लिए लाखों डॉलर

Update: 2016-06-25 13:19 GMT

वाशिंगटन: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंदी डेमोक्रेट्स की हिलेरी क्लिंटन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, साल 2008 में भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु करार के बदले हिलेरी ने भारतीय राजनेताओं और संस्थाओं से पैसे लिए थे।

'ट्रंप कैंपेन' के आरोप

-'ट्रंप कैंपेन' की तरफ से ये आरोप लगाए गए हैं।

-हिलेरी क्लिंटन अतीत में कई बार ऐसे आरोपों का खंडन कर चुकी हैं।

-ट्रंप कैंपेन बुकलेट के माध्यम से जारी एक बयान में इस बारे में 50 तथ्यों के द्वारा जानकारी दी गई है।

-विस्तृत में क्लिंटन के रिकार्ड के बारे में भी जानकारी दी गई है।

अमर सिंह ने की थी लॉबिंग

-ये आरोप न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्रम्प की ओर से लगाए गए हैं।

-आरोप में कहा गया है कि साल 2008 की शुरुआत में भारतीय राजनेता अमर सिंह ने क्लिंटन फाउंडेशन को पैसे दिए।

-अमर सिंह पर 10 लाख से लेकर 50 लाख अमेरिकी डॉलर तक भुगतान के आरोप हैं।

-ट्रंप का आरोप है, भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु करार के लिए लॉबिंग करने हेतु सितंबर 2008 में अमर सिंह ने अमेरिका का दौरा किया था।

-उसके बाद सीनेटर हिलेरी क्लिंटन ने अमर को आश्वस्त किया था कि डेमोक्रेट्स डील का विरोध नहीं करेंगे।

-आरोप ये भी है कि 2008 में भारतीय उद्योग परिसंघ ने क्लिंटन फाउंडेशन को 5-10 लाख अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया था।

Tags:    

Similar News