लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट भारत के नए DGMO, रणबीर सिंह को मिला प्रमोशन

डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री आॅपरेशन (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर की जगह अब लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट लेंगे। ए के भट्ट को भारत का नया डीजीएमओ नियुक्त किया गया है।

Update: 2016-11-28 20:01 GMT

नई दिल्ली: डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री आॅपरेशन (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह की जगह अब लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट लेंगे। ए के भट्ट को भारत का नया डीजीएमओ नियुक्त किया गया है। सेना के गोरखा राइफल्स से जुड़े लेफ्टिनेंट जनरल भट्ट भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी मौजूदा तनाव के दौर में इस अहम जिम्मेदारी को संभालेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को मथुरा स्थित स्ट्राइक एक कोर का जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) नियुक्त करते हुए पदोन्नति दी गई है। गौरतलब है कि इंडियन आर्मी ने लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह के नेतृत्व में ही पीओके और म्यांमार में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक किया था।

लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट अभी सैन्य मुख्यालय में कैब (कंप्लेंट एंड एडवाइजर बोर्ड) के अतिरिक्त महानिदेशक के तौर पर तैनात हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने नियुक्ति को मंजूरी दी।

इसी के साथ असम राइफल्स के महानिदेशक के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल शौकीन चौहान की नियुक्ति की गई है।

Tags:    

Similar News