26/11 हमले में माता-पिता को खोने वाला चश्मदीद 'बेबी मोशे' पहुंचा मुंबई

Update: 2018-01-16 04:51 GMT
26/11 हमले में माता-पिता को खोने वाला 'बेबी मोशे' मुंबई पहुंचा

मुंबई: इज़रायल का 'बेबी मोशे' आज (16 जनवरी) भारत पहुंच गया है। मोशे अपने दादा रब्बी होल्ज़टबर्ग नचमैन का हाथ पकड़े मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकला। मीडिया से बात करते हुए उसके दादा ने कहा, कि 'मैं पहले भी कई बार मुंबई आ चुका हूं। इस दौरे से मोशे खुश है।' उन्‍होंने कहा, कि यह बहुत खास दिन है। भगवान का शुक्र है मोशे दोबारा यहां आया।' हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा, कि मुंबई पहले से ज्यादा सुरक्षित है।

मुंबई एयरपोर्ट पर मोशे के स्वागत के लिए ख़ास तैयारियां की गई थीं। बता दें, कि मोशे मुंबई में नरीमन हाउस के साथ-साथ गेटवे ऑफ़ इंडिया और ताज होटल घूमने जाएगा।

ये भी पढ़ें ...आज इजरायल के PM नेतन्याहू करेंगे ताज का दीदार, सुरक्षा व्यवस्था टाइट

कौन है मोशे?

उल्लेखनीय है, कि साल 2008 में हुए 26/11 मुंबई हमले में बेबी मोशे ने अपने माता-पिता को खो दिया था। उस समय वो महज 2 साल का था। मोशे अपने माता-पिता के साथ नरीमन हाउस में ठहरा था। तभी दो आतंकियों ने नरीमन हाउस पर हमला कर दिया। उस हादसे में मोशे के माता-पिता की मौत हो गई थी। उसके बाद ये पहली बार है जब बेबी मोशे भारत आया है। पिछले साल इज़रायली दौरे पर पीएम मोदी बेबी मोशे से मिले थे। उन्होंने उसे भारत आने के लिए आमंत्रण दिया था।

बता दें, कि मोशे की मां रिवका और पिता गैवरूल होल्त्जबर्ग की मुंबई आतंकी हमले में दर्दनाक मौत हो गई थी। साल 2008 में हुए इस हमले में उसकी मां और पिता सहित 6 अन्य इजरायली नागरिकों की मौत हुई थी।



Tags:    

Similar News