Kazuo Ishiguro को मिलेगा साहित्य क्षेत्र का Nobel Prize 2017

साहित्य (Literature) के क्षेत्र में ब्रिटिश लेखक कसूवो इशिगूरो (Kazuo Ishiguro) को नोबेल प्राइज 2017 के लिए चुना गया है। स्टॉकहोम में नोबेल कमेटी ने शुक्रवार को इसका एलान किया।

Update: 2017-10-05 13:00 GMT
Kazuo Ishiguro को मिलेगा साहित्य क्षेत्र का Nobel Prize 2017

स्टॉकहोम : साहित्य (Literature) के क्षेत्र में ब्रिटिश लेखक कसूवो इशिगूरो (Kazuo Ishiguro) को नोबेल प्राइज 2017 के लिए चुना गया है। स्टॉकहोम में नोबेल कमेटी ने शुक्रवार को इसका एलान किया।

नोबेल एकेडमी के मुताबिक, इशिगूरो ने अपने भावनात्मक उपन्यासों के ज़रिए संसार से हमारे जुड़ाव के भ्रम के बारे में बताया है। नोबेल पुरस्कार के रूप में काजुओ इशिगुरो को करीब 11 लाख डॉलर की रकम मिलेगी।



मूल रूप से जापान के निवासी 63 साल के काजुओ इशिगुरो पिछले काफी समय से ब्रिटेन में रह रहे हैं। उनका जन्म नागासाकी में 8 नवंबर 1954 को हुआ था। वह जब छह साल के थे तब उनका परिवार 1960 में ब्रिटेन में आकर बस गया।

उन्होंने 1978 में कैंट यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। इशिगूरो ने 8 किताबें लिखी हैं और उनकी सबसे प्रसिद्ध किताब 'The Remains of the Day' (1989) है।



1989 में उन्हें इसी किताब के लिए बुकर पुरस्कार भी मिल चुका है। इशिगुरो को चार बार मैन बुकर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। नोबेल से पहले इशिगुरो इंग्लैंड के सबसे बड़े सम्मान ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश एंपायर से भी सम्मानित हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें ... #NobelPrize 2017 : फिजिक्‍स के लिए इस तिकड़ी को मिलेगा अवाॅर्ड

यह भी पढ़ें ... #NobelPrize 2017 : केमिस्ट्री का नोबेल इन 3 वैज्ञानिकों को

यह भी पढ़ें ... अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

Tags:    

Similar News