PHOTOS में देखिए कुछ ऐसा रहा शाही जोड़े का अंदाज-ए-दीदार

Update: 2016-04-16 13:14 GMT

आगरा: भारत की यात्रा पर आए प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन ने ताजमहल का दीदार किया। 24 साल पहले विलियम की मां डायना भी ताज का दीदार करने भारत आईं थीं। शनिवार को प्रिंस विलियम भी मां के पदचिन्हों पर चलते हुए उन यादों को ताजा किया। 1992 में प्रिंसेज डायना ने जिस बेंच पर बैठकर एक विश्व प्रसिद्ध फोटो खिंचवाई थी। उसी बेंच पर आज ब्रिटिश शाही दंपति प्रिंस विलियम और प्रिंसेज केट ने फोटो खिंचवाईं।

इस दौरान उनके साथ रहे अतुल भार्गव जो भारत सरकार के मुख्य आर्कियोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने शाही दंपति के साथ टूर गाइड के तौर पर मौजूद रहे। केट और विलियम की कई तस्वीरें कैमरे में कैद हुईं। इस दौरान प्रिंस विलियम और केट ने ताजमहल के विजिटर बुक दस्तखत भी किए।

ये भी पढ़ें ...VIDEO: 24 साल बाद ताजा हुई यादें, विलियम-केट ने किया ताज का दीदार

देखिए तस्वीरों के आईने में इस शाही जोड़े को :-

Tags:    

Similar News