कांग्रेस ने पीएल पुनिया को बनाया छत्तीसगढ़ का प्रभारी, आरपीएन को झारखंड की जिम्मेदारी

Update: 2017-07-12 20:51 GMT
कांग्रेस ने पीएल पुनिया को बनाया छत्तीसगढ़ का प्रभारी, आरपीएन को झारखंड की जिम्मेदारी

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी ने यूपी के दो नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने पीएल पुनिया को नई जिम्मेदारी देते हुए छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है। जबकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह को झारखंड का प्रभार सौंपा है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पीएल पुनिया की तैनाती छत्तीसगढ़ में की गई है। कांग्रेस नेता पुनिया राष्ट्रीय अनुसूचित जा़ति आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वो 2009-14 तक बाराबंकी लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। 2014 के बाद से वह राज्यसभा के सदस्य हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर ...

जोगी का विकल्प तो नहीं पुनिया

पुनिया की पहचान पार्टी के एक बड़े दलित नेता के तौर पर है। इसे पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी भी पिछड़ा वर्ग से ही आते थे। लेकिन अब जोगी कांग्रेस का दामन छोड़कर अपनी नई पार्टी बना चुके हैं। कांग्रेस ने शायद इसी गुणा-भाग के बाद पुनिया का चुनाव किया होगा।

संचार रणनीति समूह का भी गठन

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने आरपीएन सिंह को झारखंड का प्रभारी बनाया है। झारखंड में 2019 में विधानसभा चुनाव होने हैं। झारखंड में भी बीजेपी ही सत्ता में काबिज है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने एआईसीसी के संचार विभाग की सहायता के लिए एक संचार रणनीति समूह का गठन करने का भी ऐलान किया है।

Tags:    

Similar News