खत्म हुआ सालों का इंतजार, PM ने देश को दिया सबसे बड़े बांध का तोहफा

प्रधानमंत्री मोदी पिछली बार की तरह इस बार भी अपना जन्मदिन गुजरात में ही मनांएगे। अपने 67वें जन्मदिन पर पीएम मोदी देशवासियों को बेहद अनमोल तोहफा देने जा रहे हैं। अपने जन्मदिन पर पीएम दुनिये के दूसरे सबसे बड़े (138.68 मीटर ऊंचे) सरदार स;

Update:2017-09-17 10:21 IST

केवडिया: प्रधानमंत्री मोदी पिछली बार की तरह इस बार भी अपना जन्मदिन गुजरात में ही मनाया। अपने 67वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बेहद अनमोल तोहफा दिया। अपने जन्मदिन पर पीएम ने देश के सबसे बड़े(138.68 मीटर ऊंचे) सरदार सरोवर डैम का इनॉगरेशन किया। इसे बनाने में 65 हजार करोड़ लागत आई है और 56 साल में काम पूरा हो पाया है।

उद्घाटन के बाद पीएम यहां नर्मदा की पूजा भी करेंगे। सरदार सरोवर बांध की परिकल्पना सर्वप्रथम भारत के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने की थी।

सरदार वल्लभभाई पटेल ने सरदार सरोवर की कल्पना 1946 में की थी। इसके कुछ साल बाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने इस परियोजना का उद्घाटन 1961 में किया था।

हालांकि इस परियोजना का काम 1970 में शुरू हो गया था। लेकिन इसको पूरी तरह से तैयार होने में करीब 52 साल का समय लगा है।

सरदार सरोवर बांध परियोजना से बनने वाली बिजली से गुजरात,महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश को लाभ मिलेगा।

Similar News