शिंजो आबे का साबरमती तट पर स्वागत करेंगे PM नरेंद्र मोदी

Update: 2017-09-09 11:58 GMT
शिंजो आबे का साबरमती तट पर स्वागत करेंगे PM मोदी

नई दिल्ली: भारत के दौरे पर आ रहे जापान के प्रधानमन्त्री शिंजो आबे की मेजबानी दिल्ली के बजाये गुजरात के गांधीनगर में होगी। पीएम मोदी, शिंजो का स्वागत गुजरात में ही करेंगे और दोनों के बीच द्विपक्षीय बातचीत वहीँ पर होगी।

यह दूसरी बार होगा जब पीएम गुजरात के गांधीनगर में विदेशी प्रधानमन्त्री का स्वागत करेंगे। 3 साल पहले, सितम्बर 2014 में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग भारत आये थे तब उनके साथ पीएम मोदी ने साबरमती नदी के तट पर मुलाकात की थी, उस वक़्त चुमार में दोनों देशों के बीच गतिरोध चल रहा था। इस बार, डोकलाम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए विवाद के लगभग तीन हफ्ते बाद शिंजो भारत आने वाले पहले विदेशी नेता हैं।

ख़बरों के मुताबिक, जापान ही एकमात्र ऐसा देश था जिसने डोकलम विवाद के दौरान डिप्लोामैटिक चैनलों के जरिए भारत और भूटान को अपना स्पष्ट समर्थन दिया था।

सूत्रों के मुताबिक मोदी और आबे गांधीनगर में वार्ता करेंगे और दोनों मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना के लिए भूमि पूजन में भाग लेंगे, जिसे आमतौर पर बुलेट ट्रेन परियोजना के रूप में जाना जाता है। अनुमान है कि इस रेल परियोजना पर 98 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पूरा समारोह शहर में साबरमती रेलवे स्टेशन के पास आयोजित किया जाएगा।

इससे पहले 2015 में शिंजो के भारत दौरे पर आये थे। तब नरेंद्र मोदी उन्हें वाराणसी लेकर गए और दश्वाश्वमेध घाट पर उन्हें गंगा आरती दिखाई थी।

इस दौरे पर दोनों प्रधानमन्त्री के बीच कई मुद्दों पर बात होने की संभावना है। इसमें रक्षा, एशिया प्रशांत, परमाणु सहयोग और क्षेत्र में संयुक्त विकास के प्रोजेक्ट्स पर बात हो सकती है।

Tags:    

Similar News