सोहेल महमूद होंगे भारत में पाकिस्तान के नए उच्चायुक्त, अब्दुल बासित की लेंगे जगह

Update: 2017-05-08 14:18 GMT
सोहेल महमूद भारत में पाकिस्तान के नए उच्चायुक्त, अब्दुल बासित की लेंगे जगह

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने सोहेल महमूद को भारत में अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया है। महमूद इस महीने के अंत में कार्यभार संभालेंगे। सोहेल महमूद मौजूदा उच्चायुक्त अब्दुल बासित की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल मई के अंत में समाप्त हो रहा है। महमूद वर्तमान में तुर्की में पाकिस्तान के राजदूत हैं।

जानें कौन हैं सोहेल महमूद?

-महमूद (55 वर्ष) ने वाशिंगटन, न्यूयॉर्क, अंकारा व बैंकाक में स्थित पाकिस्तानी मिशनों में काम कर चुके हैं।

-उन्होंने इतिहास और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में मास्टर डिग्री हासिल की है।

-महमूद विदेश सेवा में 1985 में शामिल हुए थे।

-वह पाकिस्तान विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों में से एक हैं।

-महमूद भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त के रूप में ऐसे समय में कार्यभार ग्रहण करेंगे, जिस वक्त दोनों देशों के संबंध काफी तल्ख़ भरे हैं।

-सीमा पर भारतीय जवानों और कुलभूषण जाधव मसले पर दोनों देशों के संबंध सबसे खराब स्थिति में हैं।

-बासित को साल 2014 में भारत में पाकिस्तान का राजदूत नियुक्त किया गया था।

Tags:    

Similar News