राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया-राहुल समेत प्रियंका-राॅबर्ट ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रविवार (21 मई) को पूर्व पीएम राजीव गांधी की 26वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Update:2017-05-21 13:05 IST
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया-राहुल समेत प्रियंका-राॅबर्ट ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रविवार (21 मई) को पूर्व पीएम राजीव गांधी की 26वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राजीव गांधी के स्मारक 'वीर भूमि' पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा रॉबर्ट वाड्रा, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "आज पिता को याद कर रहा हूं। वह प्यार, करुणा और उदारता के प्रतीक नेता थे। हम उन्हें याद करते हैं।"



देश के सातवें पीएम रहे राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में एक चुनावी रैली के दौरान आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी। राजीव गांधी की हत्या के पीछे लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) का हाथ था। राजीव गांधी अपनी मां इंदिरा गांधी की अक्टूबर 1684 में हत्या के बाद पीएम बने थे। राजीव गांधी 31 अक्टूबर 1984 से 02 दिसंबर 1989 तक देश के पीएम रहे।

आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज

Tags:    

Similar News