फर्जी केस दर्ज करवाते हैं मंत्री, सपाइयों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Update: 2016-03-25 08:31 GMT

वाराणसी: एक तरफ जहां विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं, वहीं पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच घमासान छिड़ गया है। सपाइयों ने अपने ही प्रदेश के लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटेल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मंत्री के खिलाफ जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं। इस खबर से पार्टी में खलबली मच गई है।

यह भी पढ़ें...होर्डिंग्स कर रहीं इशारा, अमर पर सपा मुखिया मुलायम तो शिवपाल भी नरम

जिला पंचायत सदस्य पार्वती देवी के पति पूर्व ग्राम प्रधान नागा यादव व अन्य सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रोहनियां थाने में मुकदमा दर्ज होने से सपाई नाराज है। सपाईयों का आरोप है कि लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल व उनके भाई व विधायक महेन्द्र सिंह पटेल ने ही तहरीर दिलाकर मुकदमा दर्ज कराया है। सपाईयों ने न्याय की मांग को लेकर पहले जुलूस निकाला और उसके बाद जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए।

सपाईयों ने लगाया सुरेन्द्र पटेल पर आरोप

-लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल पर फर्जी केस लगवाने का आरोप लगाया है।

-आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मंत्री जी के भाई की पत्नी चुनाव हार गईं थीं।

-इससे बौखलाए राज्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर बेबुनियाद आरोप लगाए और थाने में फर्जी केस दर्ज कराया।

-राज्यमंत्री अपनी कमियों को छुपाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं।

-सपा के कुछ नेताओं की माने तो आपसी लड़ाई से पार्टी को विधानसभा चुनाव में नुकसान हो सकता है।

Tags:    

Similar News