मोदी कैबिनेट में फेरबदल: सतपाल, आरसीपी सिंह, अनिल कुमार बनेंगे मंत्री

Update: 2017-09-01 09:52 GMT

योगेश मिश्र

लखनऊ: इसे चुनाव से पहले का रद्दोबदल भले न कहा जाए, पर इतना जरूर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी बदलाव से चुनावी मोड में आ गए हैं। उन्होंने अपनी कैबिनेट से 11 मंत्रियों की छुट्टी की लिस्ट बनाई है।

भूपेंद्र यादव, हेमंत विश्वकर्मा और राम माधव सरीखे नेता अब मोदी मंत्रिमंडल के नए चेहरे होंगे। उन्होंने अपने पुराने 7 नेताओं को राज्यपाल बनाने का भी मन बना लिया है। बागपत के सांसद सतपाल मालिक की मोदी मंत्रिमंडल में जगह तय मानी जा रही है। नीतीश कोटे से आरसीपी सिंह और अनिल कुमार का भी मंत्री बनना तय है।

ये भी पढ़ें ...कुछ संतुलन साधा कुछ बाकी, महेंद्र नाथ पांडेय को UP BJP की कमान

ये हो रहे हैं मंत्रिमंडल से बाहर

कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी, विधि और न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा, एमईएसई मंत्री कलराज मिश्रा, जल संसाधन राज्यमंत्री संजीव बालियान, जल संसाधन मंत्री उमा भारती, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह, खेल मंत्री विजय गोयल, वाणिज्य राज्यमंत्री निर्मला सीतारमन, मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और निहालचंद मोदी मंत्रिमंडल से बाहर हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें ...कई IAS रेस में, लेकिन…क्या राज प्रताप सिंह होंगे रेरा के अध्यक्ष?

इन्होंने तो इस्तीफे भी सौंप दिया

हालांकि, राजीव प्रताप रूडी, उमा भारती, महेंद्रनाथ पांडेय, फग्गन सिंह कुलस्ते और संजीव बालियान ने अपने इस्तीफे संगठन को सौंप दिए हैं।

नितिन गडकरी होंगे 'सुपर मिनिस्टर'

इस फेरबदल में नितिन गडकरी का कद सबसे अधिक बढ़ने वाला है। वह रेल मंत्री भी बनाए जाएंगे। सुरेश प्रभु को रक्षा मंत्रालय मिलने की उम्मीद है। स्मृति ईरानी के पास सिर्फ सूचना प्रसारण मंत्रालय रह जाएगा। नरेंद्र सिंह के पास ग्रामीण विकास मंत्रालय रह जाएगा। विनय सहस्त्रबुद्धे रक्षा राज्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। राम माधव और भूपेंद्र यादव बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान और मनोज सिन्हा का कद बढ़ाकर कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें ...तीन तलाक: कठमुल्लों को दिगंबर करता फैसला, अब पूरी आजादी की तैयारी

हिमाचल और बिहार के चेहरे होंगे शामिल

वहीं, हिमाचल से प्रेम कुमार धूमल, कर्नाटक से सुरेश अड़गड़ी मोदी काबीने के नए चेहरे होंगे। छत्तीसगढ़ से हेमंत विश्वकर्मा भी नए चेहरों में शामिल होंगे। जनता दल की ओर से पूर्व नौकरशाह आरसीपी सिंह और अनिल साहनी की सीट पक्की मानी जा रही है। उतरप्रदेश से मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर सतपाल सिंह भी नए मंत्री हो सकते हैं। राज्यसभा सदस्य शिवप्रताप शुक्ल का नाम भी विचाराधीन है।

ये भी पढ़ें ...यह समय दुख में सहभागी बनने का, बहाने बनाकर बचाव का नहीं

राज्यपाल के लिए ये हैं चेहरे

इनके अलावा लालजी टंडन, कलराज मिश्रा, विजय कुमार मल्होत्रा, कैलाश जोशी, सीपी ठाकुर, आनंदीबेन पटेल और जीतन राम मांझी रद्दोबदल के चरण में ही राज्यपाल बनाए जाएंगे। हालांकि, कलराज मिश्रा को राज्यपाल बनने में इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि इस सीट पर हाल-फिलहाल चुनाव की स्थिति में बीजेपी नहीं है।

Tags:    

Similar News